Bhiwandi News In Hindi: भिवंडी मनपा प्रभाग क्रमांक 1 में कोणार्क विकास आघाडी प्रत्याशी पूर्व महापौर प्रतिभा पाटिल, पूर्व महापौर विलास पाटिल, नेहा काठवले, मयुरेश पाटिल की शाम 7 बजे कोंबड पाडा गणपती मंदिर परिसर में पुलिस मंजूरी लेकर चुनाव प्रचार सभा शुरू थी।
चुनाव प्रचार सभा शुरू होने के दौरान भाजपा विधायक महेश चौघुले के करीब दर्जन भर समर्थकों ने सभा में घुसकर महिलाओं को अभद्र भाषा और धमकाने का मामला निजामपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
उक्त घटना प्रचार सभा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान हुआ। उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में भाजपा विधायक महेश चौगुले के खिलाफ लोगों का भारी आक्रोश पनपा है। मिली जानकारी के अनुसार, कोणार्क विकास आघाड़ी प्रत्याशी पूर्व मेयर प्रतिभा पाटिल, विलास पाटिल, मयूरेश पाटिल आदि प्रचार सभा कर रहे थे।
पुलिस की टीम ने बिगड़े हुए हालात को संभाला
- सभा शुरू होने के दौरान ही भाजपा विधायक महेश चौगुले के करीबी भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष भावेश पाटिल अपने करीब दर्जन भर समर्थकों को लेकर पहुंचे और मौजूद समर्थको को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने लगे कि कोई भी कोणार्क विकास आघाड़ी उम्मीदवारों की मदद और वोटिंग नहीं करेगा अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। भाजपा विधायक महेश चौगुले के उपद्रवी समर्थकों की करतूत देखकर पूर्व मेयर प्रतिभा विलास पाटिल ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर पुलिस दल बुलाया तो पुलिस ने बिगड़े हालात को संभाला।
- पूर्व मेयर पाटिल अपने समर्थकों के साथ निजामपुर पुलिस स्टेशन गई लेकिन आरोप है कि विधायक चौगुले की सत्ता की धमक के कारण पुलिस ने काफी देर तक शिकायत दाखिल करने में हीलाहवाली की, लेकिन नाराज महिलाओं द्वारा काफी शोर शराबा किए जाने के बाद पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर मामला दाखिल किया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।