भिवंडी महानगरपालिका (pic credit; social media) 
ठाणे

Bhiwandi: 153 संवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर, पिंक और मॉडल बूथ के साथ भिवंडी चुनाव की तैयारी पूरी

Maharashtra Local Body Election: भिवंडी मनपा चुनाव के लिए 750 मतदान बूथ बनाए गए हैं। 153 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष पुलिस बंदोबस्त रहेगा। मतदान 15 जनवरी को सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा।

अपूर्वा नायक

Bhiwandi News In Hindi: मनपा चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रशासन ने 15 जनवरी को चुनाव कराए जाने की तमाम तैयारियों पूर्ण कर लिया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान की गुहार लगा रहे हैं।

भिवंडी मनपा के कुल 23 प्रभाग अंतर्गत 90 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। मनपा चुनाव मतदान की खातिर कुल 750 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए 4,590 मनपा कर्मियों की तैनाती की गई है।

भिवंडी पुलिस उपायुक्त शशिकांत बारोटे के मार्गदर्शन में सुरक्षा, शांति की खातिर पुलिस यंत्रणा पूर्णतया तैयार है। महिलाओं के लिए पिंक बूथ और मॉडल बूथ बनाया गया है। मनपा क्षेत्र अंतर्गत मंडप में 57 मतदान केंद्र और पार्टीशन डालकर 155 बुध बनाए गए हैं। मतदान के लिए 820 कंट्रोल यूनिट सहित बैलेट यूनिट की संख्या 1640 होगी। मतदान गुरुवार 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

भिवंडी में 153 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

भिवंडी एक संवेदनशील शहर के रूप में जाना जाता है। इसमें 718 मतदान केंद्रों में से 153 संवेदनशील हैं, यानी औसतन 21 प्रतिशत, इनमें शांतिनगर पुलिस स्टेशन के 58 सबसे संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं।

भिवंडी में चुनाव के दौरान कई जगहों पर झड़पे, हिंसा और आपराधिक घटनाएं पहले होती रही हैं। इससे शहर में कुछ मतदान केंद्र भवन और वहां स्थित मतदान केंद्र हमेशा संवेदनशील रहते हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन विशेष सावधानी बरतेगा और उन पर कड़ी नजर रखेगा, भिवंडी शहर में कुल 173 मतदान केंद्र भवनों में स्थित 718 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज