Mira Bhayandar Police Investigation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, 'ये' है वजह

Bhayandar Zombie Video Truth: भाईंदर में वायरल “ज़ॉम्बी वीडियो” की जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला किसी खतरनाक ड्रग का नहीं बल्कि प्रेगाबालिन दवा की ओवरडोज़ का था, जिसका असली कारण सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Police Investigation: मीरा-भाईंदर में वायरल “ज़ॉम्बी ड्रग” वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने साफ किया कि यह मामला किसी खतरनाक ड्रग का नहीं, बल्कि प्रेगाबालिन दवा की ओवरडोज़ का था। घटना 13 अप्रैल की रात भाईंदर पश्चिम के 90 फीट रोड की है, जहां एक युवक अजीब हालत में खड़ा नजर आया।

उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई और तुरंत जांच शुरू की गई। क्राइम डिटेक्शन ब्रांच -1 की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान समीर राजेंद्र रावल (22) के रूप में हुई। वह नेपाल का रहने वाला है और मुंबई में फुटपाथ पर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे 17 अप्रैल को हिरासत में लिया।

चलने-फिरने की हालत में नहीं

पूछताछ में समीर ने बताया कि वह पिछले दो साल से प्रेगाबालिन का नशे के रूप में सेवन कर रहा है। उसने नवघर नाका स्थित मेडिकल स्टोर से बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा खरीदी और एक साथ 5 गोलियां खा लीं, जिसके कारण वह चलने-फिरने की हालत में नहीं रहा।

दवा के दुरुपयोग का परिणाम

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बेच रहा था। पुलिस और एफडीए की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दुकानदार फरार पाया गया, जिसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई स्थिति “ज़ॉम्बी ड्रग” की नहीं, बल्कि दवा के दुरुपयोग का परिणाम था।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद