Mira Bhayandar Sports Infrastructure (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

भाईंदर में खेल क्रांति की शुरुआत, 42 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण

Bhayandar West Sports Complex: भाईंदर पश्चिम में 42 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का लोकार्पण विधायक नरेंद्र मेहता ने किया।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Sports Infrastructure: भाईंदर पश्चिम में शहरवासियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में प.पू.जी. जैनाचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण बुधवार सुबह लगभग 11 बजे संपन्न हुआ। इस आधुनिक इमारत का लोकार्पण विधायक नरेंद्र मेहता ने महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मेहता ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भाईंदर पश्चिम के युवाओं और खेल प्रेमियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस सुविधा की देखभाल और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

वर्षों के इंतजार के बाद मिला आधुनिक खेल परिसर

मीरा- भाईंदर शहर में पहले केवल एक ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भाईंदर पूर्व में उपलब्ध था। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में मनपा द्वारा भाईंदर पश्चिम में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसका कार्य 2019 में शुरू हुआ। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब साकार हो चुकी है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला इमारत

लगभग 3482.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस भव्य कॉम्प्लेक्स पर करीब 42 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत आई है। यह चार मंजिला इमारत खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में

  • ग्राउंड फ्लोर: नॉन-एसी हॉल
  • पहली मंजिल: अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
  • दूसरी मंजिल: लाइब्रेरी, कैरम, टेबल टेनिस, जिम, पोल गेम एवं स्टोररूम
  • तीसरी मंजिल: स्क्वैश कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग कोर्ट
  • चौथी मंजिल: मॉडर्न क्रिकेट टर्फ
  • इसके अलावा भविष्य में बैडमिंटन कोर्ट, पिकल बॉल और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम

इस कॉम्प्लेक्स की संकल्पना विधायक नरेंद्र मेहता का रहा, जबकि उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल ने पिछले पांच वर्षों तक लगातार इस निर्माण कार्य के लिए फॉलोअप किया। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था ,जो अब साकार इस कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास महापौर डिंपल मेहता द्वारा ही किया गया था।

शहर के युवाओं के लिए नई उम्मीद

यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बनेगा, बल्कि मीरा- भाईंदर को एक उभरते खेल हब के रूप में पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शहर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए यह सुविधा एक नई ऊर्जा और अवसर लेकर आई है।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत, अतिरिक्त आयुक्त प्रियंका राजपूत, उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ। सचिन बांगर, उपायुक्त कविता बोरकर, प्रणाली घोंगे, शहर अभियंता दीपक खाम्बित, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अनीता पाटिल, उप सभापति हेमा बेलानी साथ ही नगरसेवक, नगरसेविका, मनपा के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा