ठाणे बारवीं बांध (pic credit; social media) 
ठाणे

बारवी बांध तीसरी बार ओवरफ्लो, बदलापुर, अंबरनाथ और नवी मुंबई में जलस्तर बढ़ने का खतरा

Thane News: बारवीं बांध रविवार सुबह तीसरी बार ओवरफ्लो हुआ। जिससे बदलापुर, अंबरनाथ, डोंबिवली और नवी मुंबई में जलस्तर बढ़ गया है।

सोनाली चावरे

Barvi Dam Overflow: ठाणे के बदलापुर में स्थित बारवीं बांध रविवार सुबह तीसरी बार ओवरफ्लो हो गया। यह बांध लाखों नागरिकों के जलापूर्ति का मुख्य स्रोत है और बदलापुर, अंबरनाथ, डोंबिवली, हलोजा, नवी मुंबई तथा ठाणे के औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों कंपनियों को पानी उपलब्ध कराता है।

इस वर्ष मानसून में बांध पूरी तरह से लबालब होने का यह तीसरा मौका है। पहले जुलाई में और फिर 19 अगस्त को बांध ओवरफ्लो हो चुका है। रविवार की सुबह भारी बारिश के चलते बांध की भंडारण क्षमता पूरी तरह भर गई और अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर बांध के गेट खोल दिए।

बांध की ऊंचाई 72.81 मीटर और भंडारण क्षमता 12 मीटर तक है। समाचार लिखे जाने तक बांध से 315.57 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। इससे आसपास के गांव और शहरों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

बांध की क्षमता बढ़ाने का काम 3 साल पहले पूरा किया गया था। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण यह बारहवीं बांध पूरी तरह भर गया। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और एहतियात के तौर पर बांध के गेट खोले गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। बदलापुर, अंबरनाथ और मुरचाड के ग्रामीण इलाके बाढ़ के संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहेंगे। अधिकारी जलस्तर और नदी के प्रवाह की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून का यह समय बांधों की सुरक्षा और शहरों में जल आपूर्ति दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों को जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए अधिकारियों ने जल स्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज