Mira Road Crime News (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार

ATM Card Fraud: मीरा रोड में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का काशीगांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसमें मुख्य आरोपी दीपक इंद्रभूषण उर्फ विपिन झा को गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Mira Road Crime News: मीरा- भाईंदर, वसई-विरार आयुक्तालय क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। काशीगांव पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा ने इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक इंद्रभूषण उर्फ विपिन झा (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी किस्मत बरकत अली शेख अभी फरार है।

डीसीपी राहुल चव्हाण ने पत्रकार परिषद के दौरान बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 6.20 बजे, शिकायतकर्ता कुमारी सुप्रिया अजय चौहान अपनी मां के साथ मीरा रोड के मंगल नगर स्थित कैनरा बैंक एटीएम पर पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू कर दी और यह बहाना बनाया कि एटीएम मशीन सही से काम नहीं कर रही है। बातचीत के दौरान उसने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और दूसरे एटीएम से 74,500 रुपये निकालकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर काशीगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की. घटनास्थल की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 12 अप्रैल को आरोपी दीपक इंद्रभूषण उर्फ विपिन झा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50,000 रुपये नकद, विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद किया गया।

ठगी का तरीका

गिरोह का ठगी का तरीका बेहद चालाक था। एटीएम पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाना,बातचीत में उलझाकर ध्यान भटकाना, एटीएम कार्ड बदल देना और तुरंत दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेना इनका शातिराना अंदाज था।

आपराधिक रिकॉर्ड चौंकाने वाला

जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक झा के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक, पालघर, रायगढ़, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मध्य प्रदेश के चित्रपुर में 60 से अधिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वहीं, फरार आरोपी किस्मत शेख के खिलाफ भी 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पिछले एक महीने में ही आरोपी ने मुंबई और आसपास के इलाकों में 10 से 12 वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल सहित पूरी अपराध जांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?