अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane: कुलगांव-बदलापुर में शिवसेना, भाजपा और राकांपा के लिए मनोनीत सदस्य की जंग

Maharashtra Local Body Election: बदलापुर और अंबरनाथ नपा में उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलगांव में 9 और अंबरनाथ में 12 जनवरी को मनोनीत सदस्यों का नामांकन होगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra News: अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगर परिषदों के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद, अब दोनों नपा के उपाध्यक्ष पद का चयन होने जा रहा है।

इसी कड़ी में बदलापुर नपा के लिए उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया 9 तथा अंबरनाथ नपा के लिए 12 जनवरी को होगी। नपा चुनाव हारने वाले कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों, हटने वालों और पार्टी के लिए काम करने वालों समेत कई लोग स्वीकृत सदस्य बनने की कोशिश में हैं।

साथ ही नपा पार्टी के आदेश के बाद चुनावी मैदान से उपाध्यक्ष के पद पर किसे शामिल किया जाएगा इस पर भी निगाहें हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद, कुलगांव बदलापुर नगरपरिषद में स्वीकृत सदस्यों और उपाध्यक्ष का नामांकन 9 जनवरी को और अंबरनाथ नगर परिषद में 12 जनवरी को होगा।

इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब इच्छुक पार्टियों ने काम करना शुरू कर दिया है। दोनों शहरों में 5-5 सदस्य मनोनीत चुने जाएंगे। ठाणे जिले में मनपा चुनाव भी है। लेकिन अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगरपरिषद में अभी भी मनोनीत नगरसेवक बनने का मौका है।

भाजपा ने राकां (अजीत पवार) से किया है वादा

यहां मतदान प्रक्रिया से नगरसेवक चुने जाने के बाद अब मनोनीत नगरसेवक पार्टी की संख्या बल के आधार पर चुने जाएंगे, अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर में पांच-पांच सदस्य चुने जाएंगे, कुलगांव बदलापुर नपा में उपाध्यक्ष और पांच मनोनीत के लिए प्रक्रिया 9 जनवरी को होगी, जबकि अंबरनाथ में यह प्रक्रिया 12 जनवरी को निश्चित की गई है।

सभी बड़ी पार्टियों ने अब इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कुलगांव बदलापुर नपा में शिवसेना (शिंदे) के 24, भाजपा के 22 तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) के 3 नगरसेवक चुने गए है। राकां के साथ गठबंधन करते समय भाजपा ने उन्हें नपा उपाध्यक्ष और एक मनोनीत सदस्य का पद देने का वादा किया था।

इस हिसाब से भाजपा की 2 और राकां को एक सदस्य का पद मिलने की संभावना है। शिवसेना के 2 लोग मनोनीत के रूप में नगरसेवक बनने जा रहे है। इसी प्रकार अंबरनाथ शहर में शिवसेना (शिदे) के 27, भाजपा के 14, कांग्रेस के 12 राकांपा (अजीत पवार) के 4 और दो निर्दलीय सदस्य है। इसलिए 5 सदस्यों में से भाजपा और राकां की एक-एक और शिवसेना को दी मेंबर मिलने की संभावना है, यहां पांचवें मेबर पोस्ट के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा।

कौन बन सकता है मनोनीत नगरसेवक

  • जिनके पास राज्य में रजिस्टर्ड मेडिकल (क्टिशनर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग डिग्री या प्रोफेसर, लीगल प्रैक्टिशनर के तौर पर पांब साल का अनुभव है।
  • साथ ही जो सेवानिवृत हेडमास्टर, प्रिंसिपल, लेक्चरर, प्रोफेसर, चीफ ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम कर चुके हैं, वे इसके लिए पात्र होंगे।
  • इसके अलावा जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी संगठन के सदस्य के रूप में पांच साल का अनुभव है, वे इसके लिए पात्र होंगे।

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी