wife not returned home (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

Solapur News: लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने की आत्महत्या, बेटी के नाम छोड़ा भावुक संदेश

Solapur Suicide Case: सोलापुर में 24 वर्षीय युवक प्रेम अंकुश जाधव ने पत्नी के घर न लौटने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली और मरने से पहले बेटी के नाम भावुक वीडियो संदेश छोड़ा।

आंचल लोखंडे

Solapur Crime Update: सोलापुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी पत्नी, जो अपनी मां के घर गई थी, वापस घर नहीं आई। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया और अपनी बेटी के लिए भावुक संदेश छोड़ा।

मृत युवक का नाम प्रेम अंकुश जाधव (टेल हिप्पारगा, सोलापुर निवासी) है। उसने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन दो महीने पहले उसके घर बेटी का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म के लिए उसकी पत्नी मायके गई थी, मगर दो महीने बाद भी वह वापस आने को तैयार नहीं थी, जिससे प्रेम काफी मानसिक तनाव में था।

पत्नी मायके से वापस नहीं आने से था परेशान

बताया जाता है कि प्रेम ने होली त्योहार के दौरान भी अपनी पत्नी से कई बार घर लौटने की गुजारिश की थी, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इससे वह बेहद परेशान हो गया। इसी तनाव में उसने रविवार रात करीब 12 बजे अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

‘वह’ आखिरी वीडियो जिसने तोड़ दिया दिल

आत्महत्या से पहले प्रेम ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाया। फांसी लगाने की तैयारी करते हुए उसने अपनी छोटी बेटी का जिक्र किया और पत्नी से कहा, “मेरी बेटी का ख्याल रखना।” इसके अलावा उसने पत्नी को एक ऑडियो संदेश भेजकर अपना दुख जाहिर किया और मौत को गले लगा लिया।

फंदे से लटका मिला शव

आधी रात को दूसरे कमरे में मौजूद प्रेम के भाई ने आवाज सुनी और देखने दौड़ा। प्रेम को लटका हुआ देखकर उसने तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए सोलापुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल अस्पताल पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल