सोलापुर न्यूज (सौ. AI Generated ) 
सोलापुर

Solapur में पिता बना कातिल, मामूली विवाद में जुड़वां बच्चों को कुएं में फेंका

Maharashtra News: सोलापुर के करमाला तहसील में एक पिता ने घरेलू विवाद के बाद अपने सात वर्षीय जुड़वां बेटे-बेटी को कुएं में धक्का देकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की।

अपूर्वा नायक

Solapur Crime News: सोलापुर जिले के करमाला तहसील से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निर्दयी पिता ने अपने ही सात वर्षीय जुड़वां बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना शनिवार दोपहर करमाला तहसील के हिंगणी गांव में घटी।

सोलापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता सुहास जाधव का घर में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। गुस्से और मानसिक तनाव में आकर उसने अपने बेटे शिवांश और बेटी श्रेया को खेत में स्थित एक कुएं के पास ले गया और दोनों को कुएं में धक्का दे दिया।

कुएं में गिरने से बच्चों की मौत

कुएं में गिरने से दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान शिवांश जाधव और श्रेया जाधव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र महज सात साल बताई जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वारदात के बाद परिवार को दी सूचना

इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुहास जाधव ने फोन पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पश्चाताप में डूबे आरोपी पिता ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

करमाला पुलिस थाने में इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद