Shahajibapu Patil Solapur Statement (डिजाइन फोटो) 
सोलापुर

'सोलापुर आपका घर है, धराशिव तो ससुराल...', शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत से की जिले में लौटने की भावुक अपील

Solapur Politics: शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत से सोलापुर लौटने की अपील की। भालके और सावंत के शिवसेना प्रवेश से बदला सियासी समीकरण।

अनिल सिंह

Shahajibapu Patil Solapur Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने खास अंदाज के लिए मशहूर सांगोला के विधायक शाहजीबापू पाटिल ने एक बार फिर सोलापुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पंढरपुर की पूर्व मेयर प्रणिता भालके, भागीरथ भालके और अनिल सावंत के शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश समारोह के दौरान पाटिल ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत से सोलापुर जिले पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की भावुक अपील की।

शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत के 2018-19 के कार्यकाल को याद करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गुजारिश की कि वे सावंत को सोलापुर की जिम्मेदारी दोबारा सौंपें।

"धराशिव ससुराल, सोलापुर आपका घर"

तानाजी सावंत को संबोधित करते हुए शाहजीबापू पाटिल ने अपने मजाकिया लहजे में कहा, "तानाजी सावंत साहब, आप धराशिव चले गए, लेकिन वह जगह तो हमें मिल ही नहीं रही। सोलापुर आइए, यही आपका असली घर है। धराशिव आपका ससुराल हो सकता है, लेकिन सोलापुर में आपको माता-पिता जैसा प्यार मिलेगा।" पाटिल ने जोर देकर कहा कि अगर सावंत सोलापुर पर ध्यान देते हैं, तो जिले में शिवसेना के 5 से 6 विधायक चुनकर आना निश्चित है।

सांगोला को 5500 करोड़, तो पंढरपुर को क्या?

शिवसेना में शामिल हुए भागीरथ भालके और अनिल सावंत का स्वागत करते हुए पाटिल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उदारता का बखान किया। उन्होंने कहा, "अगर अकेले सांगोला तालुका को दो साल में 5,500 करोड़ रुपये का फंड मिल सकता है, तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि पंढरपुर के विकास के लिए शिंदे साहब कितना फंड देंगे। एकनाथ शिंदे कागजात पढ़े बिना ही विकास कार्यों पर हस्ताक्षर कर देते हैं, वे आम लोगों के लिए दिन-रात काम करने वाले नेता हैं।"

गुवाहाटी और लाडकी बहिन योजना का जिक्र

अपने संबोधन में पाटिल ने जून 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम (गुवाहाटी) का बचाव करते हुए उसे जनहित से जोड़ा। उन्होंने कहा, "हम गुवाहाटी गए थे, इसीलिए आज हमारी बहनों को 'लाडकी बहिन' योजना के तहत 1500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।" उन्होंने ज्योति वाघमारे को राज्यसभा सदस्य बनाने के निर्णय को एकनाथ शिंदे का सबसे बड़ा राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बताया।

शाहजीबापू पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि भालके और सावंत का शिवसेना में प्रवेश सोलापुर की राजनीति के लिए 'टर्निंग पॉइंट' साबित होगा और 1995 के दौर की तरह एक बार फिर सोलापुर में शिवसेना का वैभव वापस लौटेगा।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं