DYFI Protest (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

युवाओं ने कहा- “हां, हम कॉकरोच हैं”, DYFI का सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

Cockroach Janta Party News: सोलापुर में DYFI कार्यकर्ताओं ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कथित “कॉकरोच” टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर नारेबाजी कर माफी की मांग की।

आंचल लोखंडे

Solapur Protest News: सोलापुर में आज “कॉकरोच पार्टी” के समर्थक सड़कों पर उतर आए। “हां, हम कॉकरोच हैं।” ऐसा कहते हुए युवाओं ने सोलापुर जिला कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में चीफ जस्टिस सूर्यकांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन चीफ जस्टिस द्वारा युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने के कथित बयान के विरोध में किया गया।

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने सोलापुर में “कॉकरोच” का प्रतीकात्मक रूप धारण कर चीफ जस्टिस और प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर तंज कसते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कॉकरोच की तस्वीर भी दी।

चीफ जस्टिस की कथित टिप्पणी पर भड़के युवा

DYFI ने अपने बयान में कहा कि जब देश के करोड़ों युवा शिक्षा, रोजगार, महंगाई, निजीकरण, पेपर लीक और असुरक्षित भविष्य जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तब देश की न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से करना अपमानजनक, असंवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव दत्ता चव्हाण, केंद्रीय समिति सदस्य एडवोकेट अनिल वासम, बालकृष्ण मलयाल, विजय हरमुरे, अश्विनी मामदयाल, नरेश मुल्लापल्ली, दिनेश बडांगू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवाओं के अपमान का आरोप

संगठन ने कहा कि “कॉकरोच” जैसे शब्दों से युवा पीढ़ी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। देश के युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा, श्रमशक्ति, बुद्धिमत्ता और भविष्य हैं। छात्र और युवा ही देश की प्रगति के निर्माता हैं। DYFI ने मांग की है कि संबंधित चीफ जस्टिस देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट इस बयान पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करे। संगठन ने युवाओं के प्रति अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर निगरानी के लिए एक स्वतंत्र तंत्र बनाने और सरकार से रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर ठोस नीति घोषित करने की भी मांग की।

इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

15 मई को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कथित “कॉकरोच” टिप्पणी के बाद 16 मई को “CJP” नाम से पार्टी बनाई गई। दावा किया जा रहा है कि सिर्फ छह दिनों में गुरुवार शाम 5 बजे तक पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली BJP के इंस्टाग्राम पर जहां 87 लाख फॉलोअर्स हैं, वहीं “CJP” के फॉलोअर्स उससे अधिक बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, “CJP” के एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने का दावा किया गया है। हालांकि यह देश में बैन कर दिया गया है।

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब