महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सभी बाल सुधार गृहों में कौशल्य विकास केंद्र शुरु किए जाएंगे: मंगलप्रभात लोढा

प्रभाकर दुबे

मुंबई: दक्षिण मुंबई के डोंगरी स्थित चिल्ड्रन एंड सोसायटी के निरीक्षण गृह और मानखुर्द बालसुधार गृह (Mankhurd Childrens Home) की ही तरह राज्य के सभी बालसुधार गृहों में कौशल्य विकास केंद्र (Skill Development Centers) शुरु किए जाएंगे। यह जानकारी कौशल्य विकास, महिला व बालविकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा (Mangalprabhat Lodha) ने दी है। लोढ़ा का मानना है कि बच्चों में शिक्षा के साथ ही कौशल्य विकास होना आवश्यक है। इसके लिए कौशल्य विकास और महिला व बालविकास विभाग प्रयत्नशील है।

मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने डोंगरी स्थित चिल्ड्रन एंड सोसायटी के निरीक्षण गृह  में कौशल्य विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन एंड सोसायटी के मानखुर्द (Mankhurd ) स्थित बाल गृह में फैशन डिजाइनिंग, फ्रेम डिजाइनिंग, कंप्यूटर का कौशल्यपूर्ण शिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जबकि डोंगरी निरीक्षण गृह में टाटा मोटर्स के मध्यम से तीन महीने का प्रशिक्षण वर्ग शुरु किया गया है। इसके तहत मोबाइल मरम्मत, दोपहिया और इलेक्ट्रिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर बाल विकास आयुक्त राहुल मोरे, कोंकण विभाग के उपायुक्त बापूराव भवाने, भव्यता फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष  कुलीन मणियार, प्रशिक्षक वृंदा कोटक, सई अंबुकर उपस्थित थे। 

मानखुर्द और डोंगरी में समुपदेशन केंद्र खोला जाएगा   

भव्यता फाउंडेशन संस्थापक कुलीन मणियार ने बताया कि बच्चों के भावी भविष्य को देखते हुए मानखुर्द और डोंगरी स्थित बाल गृह में समुपदेशन केंद्र खोला जाएगा। जिसके मध्यम से उनमें कौशल्य विकास का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए संस्था की तरफ से दो प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गयी हैं। 

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार