भाजपा छोड़ अजीत पवार गुट में शामिल हुए संजय पाटिल और निशिकांत पाटिल  
महाराष्ट्र

भाजपा छोड़ अजित पवार गुट में शामिल हुए संजय पाटिल और निशिकांत पाटिल

आगामी चुनावों को लेकर सांगली से पूर्व भाजपा सांसद संजय पाटिल और भाजपा जिला अध्यक्ष निशिकांत पाटिल अजीत पवार गुट में शामिल हो गए हैं। निशिकांत को इस्लामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

रीना पंवार

सांगली : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट वाली एनसीपी में इनकमिंग जारी है। अब सांगली से पूर्व भाजपा सांसद संजय पाटिल और भाजपा जिला अध्यक्ष निशिकांत पाटिल अजित पवार गुट में शामिल हो गए है। संजय पाटिल के बहुत पहले से एनसीपी में आने की चर्चा चल रही थी,  लेकिन अब वह आधिकारिक तौर पर राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट में शामिल हो गए हैं। वे अजित पवार और सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

इस घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि संजय पाटिल राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट से तासगांव-कवठेमहांकाल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इससे चुनावी मैदान में रोहित पाटिल के सामने कड़ी चुनौती पेश होगी।

 निशिकांत पाटिल ने भी थामा अजीत गुट का हाथ

वहीं सांगली जिले के भाजपा अध्यक्ष निशिकांत पाटिल भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। उन्हें इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। एनसीपी पार्टी का आधिकारिक एबी फॉर्म अजीत पवार ने निशिकांत पाटिल को दिया था। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य भीमराव माने, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दरह्यशील मोरे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, भाजपा महासचिव संदीप सावंत, दादासाहेब रसाल, इस्लामपुर शहर भाजपा उपाध्यक्ष भास्कर मोरे, सयाजी जाधव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतेज पाटिल और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी एनसीपी पार्टी में शामिल हुए।

वडगांवशेरी विधानसभा सीट से टिंगरे को मिला टिकट

उधर पुणे की वडगांवशेरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक सुनील टिंगरे की उम्मीदवारी की घोषणा भी कर दी गई है जिससे तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। टिंगरे का नाम विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची में था। टिंगरे, जिन पर हाई-प्रोफाइल पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप है, को स्थानीय भाजपा इकाई के विरोध के बावजूद मैदान में उतारा गया है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत