सांगली

महाराष्ट्र के सांगली में दर्दनाक हादसा, कार नहर में गिरने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली जिले के चिंचानी इलाके में बुधवार तड़के एक कार के सूखी नहर में गिर जाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता पाटिल (55), प्रियंका खरदे (30), ध्रुव (3), राजीवी (2) और एक वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को कार के सूखी नहर में गिर जाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक सदस्य घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तड़के चिंचानी इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि वे लोग कवठे-महांकाल इलाके में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर ऑल्टो कार से तासगांव लौट रहे थे, तभी उनका वाहन पलटकर सूखी नहर में गिर गया। मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता पाटिल (55), प्रियंका खरदे (30), ध्रुव (3), राजीवी (2) और एक वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि स्वपनली भोसले (30) घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में जाया गया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक यह हादसा कैसे हुआ इसके बारें में पता नहीं चल पाया है।  उन्होंने कहा कि तासगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा