सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सांगली

भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल

Margudevi Temple Accident: महाराष्ट्र के सांगली जिले में मार्गूदेवी मंदिर की दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। भारी बारिश और आंधी के कारण यह हादसा हुआ।

गोरक्ष पोफली

Sangli Temple Wall Collapse: सांगली जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ जत तहसील के मोटेवाड़ी गांव में स्थित मार्गूदेवी मंदिर परिसर में भारी बारिश और तेज आंधी के कारण एक दीवार और टिन शेड गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई। मंगलवार का दिन होने के कारण मार्गूदेवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी। सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी ने बताया कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में करीब 350 श्रद्धालु मौजूद थे।

शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की एक दीवार और टिन शेड के नीचे इकट्ठा हो गए। अचानक तेज आंधी के दबाव और लगातार बारिश के कारण दीवार और टिन शेड भरभराकर गिर गए, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस घटना में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 12 से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश की वजह से पुरानी दीवार कमजोर हो गई थी, जो आंधी का वेग सहन नहीं कर सकी। पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज