Railone App Indian Railways: यात्रियों को बेहतर और आसान सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अनेक उपाय किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे ने 'RailOne' ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह भारतीय रेलवे का ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप है, जिसके जरिए यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर कई रेल सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि एक ही ऐप से यात्रियों को कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। अनारक्षित टिकट पर 3% कैशबैक या छूट, ऑफर 31 मार्च 2027 तक वैध है। विनीत अभिषेक ने बताया कि RailOne ऐप को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अब अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यानी टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक, सब कुछ एक ही ऐप पर उपलब्ध होगा।
डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने RailOne ऐप पर विशेष ऑफर दिया है।
यह ऑफर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को नकदी रहित लेनदेन के लिए प्रोत्साहित करना और RailOne ऐप का अधिक से अधिक उपयोग बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें: मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
विनीत अभिषेक ने यात्रियों से अपील की कि वे RailOne ऐप डाउनलोड करें और इसकी एकीकृत सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि RailOne यात्रियों के लिए एक सिंगल-विंडो डिजिटल इंटरफेस है, जिससे रेल यात्रा को सरल, स्मार्ट और सहज बनाया जा सकेगा। ऐप यूजर-फ्रेंडली है और इसे एंड्रॉइड व iOS दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी समस्या के लिए यात्री Rail Madad फीचर का उपयोग कर सकते हैं।