रायगड के जंगल में पेड़ों के कटाई के लिए जाते मजदूर सोर्स: सोशल मीडिया
रायगड

महाराष्ट्र में सूखे के बीच जंगल की कटाई, टोरेंट ग्रुप के 13500 करोड़ के हाइड्रो प्रोजेक्ट पर मनसे ने उठाए सवाल

Raigad Forest Tree Felling: रायगड के कर्जत में टोरेंट ग्रुप के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। राज ठाकरे की MNS ने वीडियो शेयर कर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आकाश मसने

Highlights

  • रायगड जिले के कर्जत तालुका के सायडोंगर इलाके से पेड़ काटे जा रहे।

  • गुजरात स्थित टोरेंट ग्रुप की 3,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना।

  • राज ठाकरे की मनसे ने सूखे के बीच पेड़ कटाई पर उठाए सवाल।

  • टोरेंट ग्रुप की 3,000 मेगावाट क्षमता वाली पंप-स्टोरेज जलविद्युत परियोजना प्रस्तावित।

MNS Raises Questions Raigad Forest Tree Felling: महाराष्ट्र में एक तरफ किसान सूखे की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विकास परियोजनाओं के नाम पर राज्य के प्राकृतिक संपदा और जंगलों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर रायगड जिले के कर्जत तालुका से बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।

मनसे द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, रायगड जिले के कर्जत स्थित सायडोंगर इलाके से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की खबरें सामने आ रही हैं। यह पूरी कवायद गुजरात स्थित टोरेंट ग्रुप की 3,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना को स्थापित करने के लिए की जा रही है।

राज ठाकरे की पार्टी MNS ने सोशल मीडिया शेयर किया वीडियाे

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिए कि "महाराष्ट्र भीषण सूखे की चपेट में है, किसान आसमान की ओर देखकर बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं, और इसी बीच राज्य के जंगलों को काटा जा रहा है।

कर्जत तालुका के सायडोंगर इलाके में पेड़ काटे जा रहे

रायगड जिले के कर्जत तालुका के सायडोंगर इलाके से बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने की खबरें सामने आई हैं। यह सब गुजरात स्थित 'टोरेंट ग्रुप' की 3,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना (हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट) के लिए किया जा रहा है।

377 हेक्टेयर में से 233 हेक्टेयर जमीन वन क्षेत्र

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की पोस्ट में आगे लिखा है कि "लगभग 13,500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस पंप-स्टोरेज जलविद्युत परियोजना के लिए 377 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित है, जिसमें से 233 हेक्टेयर जमीन वन क्षेत्र है।

मनसे ने सूखे के बीच पेड़ों की कटाई पर उठाए सवाल

राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने सवाल उठाते हुए लिखा कि ऐसे समय में जब सूखा, पानी की कमी और किसानों की बदहाली गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, इतने बड़े वन क्षेत्र को हटाने से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा? स्थानीय किसानों, आदिवासी समुदायों, जैव विविधता और प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा कौन करेगा?

प्राकृतिक संपदा के नुकसान की कीमत कौन चुकाएगा?

राज ठाकरे की पार्टी ने कहा कि बिजली उत्पादन और विकास निश्चित रूप से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन विकास के नाम पर महाराष्ट्र की प्राकृतिक संपदा के नुकसान की कीमत कौन चुकाएगा? महाराष्ट्र के जंगल, नदियां और जमीन केवल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधन नहीं हैं, ये हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्राकृतिक धरोहर हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने महाराष्ट्र सरकार से अपील करते हुए लिखा कि इस परियोजना से जुड़ा कोई भी फैसला महाराष्ट्र के व्यापक हित, पर्यावरण और स्थानीय लोगों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाना चाहिए।

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

पहले व्यापार, फिर राजनीति... दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी के सामने रखी रैली टालने की शर्त; जानें वजह

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?