File Photo 
पुणे

पुणे में पिस्तौल लेकर घूम रहे दो गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पुणे: दहशत पैदा करने के लिए पिस्तौल रखने वाले शातिर अपराधी को दत्तवाडी पुलिस (Dattawadi Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रफीक उर्फ बबलू नबीलाल शेख (31) और प्रमोद उर्फ कमलेश कैलाश घारे (31) है। इस मामले में दत्तवाडी पुलिस स्टेशन (Dattawadi Police Station) में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अमलदार शिवाजी क्षीरसागर और पुलिस हवलदार कुंदन शिंदे को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि म्हात्रे पुल के पास पिस्तौल लेकर दो लोग घूम रहे है। इस जानकारी की पुष्टि की गई।

पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद

इसके अनुसार सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अभय महाजन व पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम) विजय खोमणे के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर स्वप्नील लोहार और पुलिस हवलदार कुंदन शिंदे, शिवाजी क्षीरसागर, दयानंद तेलंगे पाटिल, शरद राउत और उनकी टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस मिला। जानकारी मिली है कि पुराने विवाद में दोस्त के साथ परिसर में दहशत पैदा करने के लिए पिस्तौल लेकर घूम रहा था।

पिस्तौल बिक्री की जानकारी मिली

जानकारी मिली है कि रफीक उर्फ बबलू ने यह पिस्तौल किसी व्यक्ति से खरीदी था। पिस्तौल बेचने वाले व्यक्ति की भी जानकारी पुलिस को मिल गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा