File Photo 
पुणे

स्वारगेट पर गन पॉइंट पर लूट का मामला: पुणे पुलिस ने किया पांच आरोपियों को गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे (Pune) के स्वारगेट (Swargate) के पास शंकर शेठ रोड़ पर एक स्वर्ण व्यापारी के कर्मचारी से बंदूक की नोक (Gun Point) पर नकदी (Cash) लूटने के आरोप में पुणे सिटी पुलिस (Pune City Police) ने एक राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मामले में स्वारगेट पुलिस ने 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज़ की थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शरीफ शेख (54), विपिन तिवारी (35), भूपेंद्र राय (30), कपिल यादव (29), शैलेंद्र राय (30), मधुरम सोनी (27) के रूप में की है।

पुलिस ने कहा कि जौहरी ने अपने कर्मचारी शंकर भालेराव को कुछ नकद दिए थे और उसे सोना खरीदने के लिए पुणे जाने के लिए कहा था। भालेराव 7 मार्च की तड़के एक निजी बस से नांदेड़ से पुणे के लिए रवाना हुआ। शंकरशेठ रोड़ पर बस से उतरने के तुरंत बाद लुटेरे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी होने का नाटक करते हुए उनके पास पहुंचे। 

बन्दूक तान किया अपहरण

आरोपियों में से एक द्वारकादास तिवारी ने कथित तौर पर भालेराव पर बंदूक तान दी और चार पहिया वाहन में उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद लुटेरों ने भालेराव को एक कपड़े से बांध दिया और उसके पैरों और हाथों को टेप से बांधने से पहले उससे लगभग 17.6 लाख रुपए की नकदी छीन ली। राजगुरु नगर इलाके में लुटेरों ने भालेराव को चौपहिया वाहन से बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में भालेराव ने जौहरी से संपर्क किया और घटना के बारे में बताया।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी