सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

मेरे मन में भी हैं कई सवाल, बारामती में भावुक हुईं Sunetra Pawar, साजिश की आशंकाओं पर जांच का भरोसा

Sunetra Pawar Demand: बारामती में प्रचार समापन पर सुनेत्रा पवार ने विमान हादसे पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

गोरक्ष पोफली

Sunetra Pawar On Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन ने न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को हिलाकर रख दिया है, बल्कि उनके पीछे कई अनसुलझे सवाल भी छोड़ दिए हैं। बारामती विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने पहली बार सार्वजनिक मंच से इस दुखद हादसे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में सच सामने लाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से की मुलाकात

सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने खुलासा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने मांग की है कि 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास हुए इस भीषण विमान हादसे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। सुनेत्रा ने कहा, "जनता के मन में जो संदेह और सवाल हैं, वही दर्द और जिज्ञासा मेरे मन में भी है। मुझे शीर्ष नेतृत्व से आश्वासन मिला है कि जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और सच को दुनिया के सामने लाया जाएगा।"

साजिश की अटकलों पर विराम की कोशिश

बता दें कि हादसे के बाद से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में 'लापरवाही' या 'साजिश' को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सुनेत्रा पवार ने इन अटकलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे धैर्य रखें, क्योंकि सच्चाई का सामने आना ही उनके पति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सत्ता और विपक्ष एक सुर में

इस सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे दिग्गज नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी अजित पवार को याद करते हुए दोहराया कि सरकार इस हादसे की तह तक जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार के विकास कार्यों और उनके सपनों को आगे बढ़ाना अब सरकार की प्राथमिकता है।

बारामती में सहानुभूति की लहर

प्रचार के अंतिम दिन जब सांसद सुप्रिया सुले अपने भाई को याद कर भावुक हुईं, तो पूरी सभा में सन्नाटा पसर गया। बारामती में इस समय सुनेत्रा पवार के प्रति जबरदस्त सहानुभूति देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनेत्रा पवार द्वारा जांच की मांग उठाने से न केवल लोगों का भरोसा बढ़ा है, बल्कि विरोधियों के पास भी अब इस मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।

23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले सुनेत्रा पवार का यह बयान 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है। अब जनता को चुनाव के नतीजों के साथ-साथ उस जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है, जो 'दादा' के साथ हुए इस हादसे का सच बयां करेगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल