सनसिटी-कर्वेनगर फ्लाईओवर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में मेट्रो से पहले शुरू होगा सनसिटी-कर्वेनगर फ्लाईओवर: ढाई महीने में खुलेगा रास्ता; 3 किमी का चक्कर बचेगा

Pune Sinhagad Road Metro: पुणे मनपा ने सनसिटी-कर्वेनगर फ्लाईओवर का काम तेज कर दिया है। ढाई महीने में इसके शुरू होने से सिंहगढ़ रोड पर ट्रैफिक जाम थमेगा और 3 किमी की दूरी कम होगी।

रूपम सिंह

Pune Suncity Karvenagar Flyover: सिंहगढ़ रोड पर प्रस्तावित मेट्रो परियोजना से पहले पुणे महानगरपालिका ने सनसिटी-कर्वेनगर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। मनपा का लक्ष्य अगले ढाई महीने के भीतर फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोलने का है। प्रकल्प विभाग के प्रमुख दिनकर गोजारे ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में परियोजना पूरी करने के लिए निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।

2 साल पहले प्रोजेक्ट शुरू, 80% काम पूरा

करीब दो वर्ष पहले शुरू हुई इस परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब फ्लाईओवर के दोनों ओर कनेक्टिंग सड़कों के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि शेष कार्य भी समय पर पूरा किया जा सके।

तीन किलोमीटर का चक्कर बचेगा

फ्लाईओवर शुरू होने के बाद गंगा भाग्योदय चौक की ओर से आने वाले वाहन सीधे कर्वेनगर पहुंच सकेंगे। इससे वाहन चालकों को लगभग तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही सिंहगढ़ रोड पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

मेट्रो परियोजना से पहले बड़ी राहत

पुणे मनपा का मानना है कि मेट्रो निर्माण शुरू होने से पहले फ्लाईओवर चालू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इससे निर्माण अवधि के दौरान भी ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ रोजाना आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज