MHADA Chief Pune Shivajirao Adhalrao Patil: 'म्हाडा' के अध्यक्ष शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने शिरूर लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वे पिछले साढ़े सात साल में एक भी बड़ा विकास कार्य करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उनकी इसी निर्षक्रयता के कारण क्षेत्र का भारी नुकसान हुआ है और बहुप्रतीक्षित पुणे- नासिक रेल परियोजना भी इस इलाके के हाथ से निकल गई। पाटिल ने आरोप लगाया कि रेलवे के मुद्दे पर मौजूदा सांसद शत-प्रतिशत विफल साबित हुए हैं।
इसके साथ ही 'टाइगर अभी जिंदा है' का नारा देते हुए उन्होंने वर्ष 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने के साफ संकेत भी दे दिए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मेंशामिल होने की चर्चाओं को उन्होंने खारिज कर दिया।
लांडेवाडी स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आढलराव पाटिल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हालिया बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बीस वर्षों के लगातार प्रयासों के बाद जिस रेल परियोजना को मंजूरी मिली थी, उसे अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- पुणे मनपा का बड़ा खेल, नाला सफाई के नाम पर 6 साल में फूंक दिए 164 करोड़, फिर भी पहली ही बारिश में डूबा शहर
वर्ष 2019 तक इस प्रोजेक्ट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन उसके बाद जरूरी पैरवी और फॉलो-अप नहीं किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि से गुजरने वाले रेल मार्ग का रूट बदले जाने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि महामार्ग, हवाई अड्डे और रेलवे जैसे किसी भी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। क्षेत्र में पानी की समस्या और ट्रैफिक जाम के मुद्दों को लेकर उन्होंने आने वाले समय में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।