गैंगस्टर सचिन घायवल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: छापे से पहले मिला टिप-ऑफ? सचिन घायवल फरार, महिला हिरासत में

Maharashtra Local Body Election: पुणे क्राइम ब्रांच की अहमदनगर में की गई छापेमारी के दौरान मकोका आरोपी गैंगस्टर सचिन घायवल फिर फरार हो गया. पुलिस को महिला द्वारा सूचना देने का शक है।

अपूर्वा नायक

Sachin Ghayval News: पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ से कुख्यात गैंगस्टर सचिन घायवल एक बार फिर फिसल गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिछले सप्ताह अहमदनगर जिले के जामखेड तहसील के एक गांव में छापा मारा था, जहां सचिन गन्ने के खेत में छिपा होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस जैसे ही गांव के नजदीक पहुंची, सचिन घायवल को इसकी भनक लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस का मानना है कि अचानक मिली जानकारी के कारण ही वह समय रहते भाग सका।

महिला पर शक क्यों जताया जा रहा है?

पुलिस को संदेह है कि गांव की ही एक महिला ने सचिन को पुलिस की दबिश की जानकारी दी थी। इसी टिप-ऑफ के चलते सचिन खेतों के रास्ते फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने संबंधित महिला को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ के आदेश दिए हैं।

सचिन घायवल पर कौन-कौन से आरोप हैं?

सचिन घायवल कुख्यात अपराधी नीलेश घायवल का बड़ा भाई है। उसके खिलाफ वारजे मालवाडी पुलिस स्टेशन में एक निजी कंपनी की महिला निदेशक से 44 लाख 36 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने का गंभीर मामला दर्ज है।

मकोका के तहत कार्रवाई क्यों की गई है?

सचिन घायवल पर संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों के चलते महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की गई है। मकोका लगने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और लगातार ठिकाने बदल रहा है।

पुलिस आगे क्या कदम उठाने वाली है?

पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सचिन की गिरफ्तारी के लिए टीमें और मुखबिर तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यदि महिला द्वारा सूचना देने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सचिन घायवल की गिरफ्तारी अब प्राथमिकता है और उसे जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट