पुणे ग्रैंड टूर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में पहली बार इतनी बड़ी साइकिलिंग प्रतियोगिता, सड़कें हो रही तैयार

Pune Grand Cycling Tour: जनवरी 2026 में पुणे में “ग्रैंड टूर 2026” साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 15 देशों के 200 साइकिलिस्ट 437 किमी रेस में हिस्सा लेंगे। प्रशासन सड़कों के सुधार में जुटा है।

अपूर्वा नायक

Pune Grand Tour 2026: पुणे एक बार फिर खेल प्रेमियों की निगाहों का केंद्र बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र का सांस्कृतिक और खेलों का प्रमुख केंद्र कहे जाने वाला पुणे अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है।

जनवरी 2026 में यहां "पुणे ग्रैंड टूर 2026" एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश के नामी साइकिल चालक भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता कुल 437 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगी और पुणे जिले के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी।

इस दौरान पुणे में रफ्तार, तैयारी और जुनून का अनोखा संगम विश्व पटल पर देखने को मिलेगा। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर और ग्रामीण मागों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया है। पुणे जिला प्रशासन और पुणे मनपा की संयुक्त टीम द्वारा सड़कों की मरम्मत और मैनहोल कवरों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि कई मागों पर मैनहोल के आसपास ऊंच-नीच के कारण साइकिल चालकों को परेशानी होती थी, इसलिए इस बार विशेष रूप से इन कतरों को समतल और मजबूत तरीके से पुनर्निर्मित किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया अक्सर सड़कों पर मैनहोल के आसपास के गड्ढे या असमान सतहों को अनदेखा कर दिया जाता है लेकिन इस प्रतियोगिता के लिए हम यह सुनिश्चित कर रहे है कि हर मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और समतल हो।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और आयोजन मार्ग

  • पुणे ग्रेड टूर 2026 में एशिया, यूरोप और अफ्रीका के लगभग 15 देशों के 200 से अधिक साइकिलिस्टों के भाग लेने की उम्मीद है।
  • यह प्रतियोगिता पुणे शहर, वाघोली, लोणावला। मुलशी, भोर और बारामती जैसे सुंदर और चुनौतीपूर्ण इलाकों से होकर गुजरेगी।
  • आयोजन समिति के मुताबिक इस टूर का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि पुणे की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन और सड़क अवसंरचना की गुणवत्ता को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन