पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

तेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

Pune Weather Yellow Alert: पुणे और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। आईएमडी ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी, बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।

अपूर्वा नायक

Pune Weather Yellow Alert News: पुणे शहर और जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से यहां कभी तेज धूप, कभी उमस और कभी अचानक बारिश का सिलसिला जारी है।

शनिवार को भी सुबह तेज धूप और गर्मी के बाद दोपहर में मौसम बदल गया और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते पुणे, मुंबई और दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए आंधी-तूफान और बिजली चमकने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू

वहीं विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, जहां 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट लागू है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पुणे जिले में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

नागरिकों से अपील

  • जबकि कुछ जगहों पर यह 26 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
  • प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान