केयरटेकर पर हमला कर बांग्लादेशी लड़कियां फरार (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

मुंह में कपड़ा ठूसा, हाथ पर काटा..पुणे रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Pune Rescue Center Escape: पुणे के रेस्क्यू सेंटर में सनसनी। केयरटेकर को बंधक बनाकर 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार। सुरक्षाकर्मी को काटा, पुलिस ने 2 को पकड़ा, 11 की तलाश जारी।

प्रिया जैस

Bangladeshi Girls Escape Pune: पुणे के मोहम्मदवाड़ी रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहम्मदवाड़ी स्थित एक रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियों के फरार होने का खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि भागने से पहले 4 लड़कियों ने मिलकर केयरटेकर को जबरन बंधक बनाया और सुरक्षाकर्मी पर हमला कर वहां से भाग गई।

केयरटेकर को बंधक बनाकर भागीं

मिली जानकारी के मुताबिक, एक लड़की ने दवा लेने के बहाने पहले केयरटेकर लक्ष्मी कांबले से दरवाजा खुलवाया। इस दौरान बाकी लड़कियां दरवाजे के पीछे ताक में बैठी हुई थी। जैसे ही दरवाजा खुला, पीछे मौजूद अन्य लड़कियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

उनके मुंह में जबरन कपड़ा ठूंसकर उन्हें बांधकर मेडिकल रूम में बंद कर दिया। इस दौरान बाहर निकलते वक्त लड़कियों ने सुरक्षाकर्मी को भी नहीं छोड़ा। लड़कियों ने पहले सुरक्षाकर्मी को घसीटा और फिर उसके हाथ पर काट लिया और मौके से फरार हो गईं।

लापरवाही का उठाया फायदा

घटना के समय परिसर में सफाई का काम चल रहा था, जिसके चलते रेस्क्यू सेंटर का मुख्य गेट खुला रह गया था। इसी का फायदा उठाकर सभी 13 लड़कियां बाहर निकल गईं और फरार हो गई। इस घटना का पूरा वीडियो CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।

2 को पकड़ा, 11 अब भी गायब

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हडपसर और सैयद नगर इलाके से दो लड़कियों को पकड़ लिया है, जबकि 11 अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संस्था प्रबंधन ने दावा किया है कि मार्च 2024 से उन्हें दी गई पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी, जिसे बहाल करने की मांग लगातार की जा रही थी। इसके अलावा, सेंटर में क्षमता से अधिक महिलाओं के रहने से भी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं।

बताया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां मानव तस्करी से बचाई गई थीं और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया में समय लग रहा था, जिससे उनमें तनाव बढ़ रहा था। इस घटना से पुणे (Pune) के इस इलाके में सनसनी मच गई। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार लड़कियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा