पुणे रेलवे स्टेशन का नाम बाजीराव पेशवा के नाम पर रखने की मांग (डिजाइन फोटो) 
पुणे

अब पुणे के रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम! भाजपा सांसद ने कर दी ये मांग

पुणे के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठ रही है। भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने मांग की कि पुणे रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर थोरले बाजीराव पेशवा के नाम पर रखा जाना चाहिए।

आकाश मसने

महाराष्ट्र में नाम बदलने के सिलसले में अब पुणे स्टेशन का नाम जुड़ सकता है। पुणे के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठ रही है। भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने मांग की कि पुणे रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर थोरले बाजीराव पेशवा के नाम पर रखा जाना चाहिए, जिन्हें 'बाजीराव-I' के नाम से भी जाना जाता है।

बाजीराव-I छत्रपति शाहूजी महाराज के राज्य में सन 1720 से 1740 के बीच प्रधानमंत्री थे। उन्हें उनकी सैन्य शक्ति के साथ-साथ मराठा साम्राज्य के विस्तार के लिए भी याद किया जाता है। इतिहास में दर्ज है कि थोरले बाजीराव पेशवा ने अपने जीवन में कोई भी युद्ध नहीं हारा।

रेलवे डिवीजन की बैठक में उठी मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जून को पुणे और सोलापुर रेलवे डिवीजन की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई संगठनों ने मांग की थी कि पुणे रेलवे स्टेशन का नाम थोरेल बाजीराव पेशवा के नाम पर रखा जाए। भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि उन्होंने इस मांग को दोहराया है।

पुणे का गौरवशाली इतिहास सबको पता हो: मेधा कुलकर्णी

राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि इस मांग के पीछे उनका उद्देश्य यह है कि लोगों को पुणे के गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चले। उनका कहना है कि पुणे एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र है। यह आईटी उद्योग के लिए भी जाना जाता है, लेकिन यह जरूरी है कि पुणे समेत अन्य शहरों और प्रदेशों के लोग भी इस शहर के इतिहास को समझें और जानें।

पुणे से कैसे जुड़ा है पेशवाओं का इतिहास

दरअसल, पुणे शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज और बाजीराव पेशवाओं का लंबा इतिहास रहा है। पुणे का शनिवारवाड़ा जिसके साथ मराठा साम्राज्य का समृद्ध इतिहास जुड़ा हुआ है। यहां पेशवा साशन की पुरानी हवेली है जो पेशवाओं के इतिहास को दर्शाता है। इसीलिए पुणे की ऐतिहासिक विरासत का हवाला देते हुए सांसद ने मांग की है कि पुणे जंक्शन का नाम बदला जाए।

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह