पुणे पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Police की सर्जिकल स्ट्राइक! 18 कुख्यात अपराधी दो साल के लिए शहर से बाहर

Pune Police के बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 कुख्यात अपराधियों को तड़ीपार कर दिया है। इन सभी अपराधियों को 2 सालों के लिए शहर से बाहर कर दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 कुख्यात अपराधियों को तड़ीपार कर दिया है। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में दहशत फैल गई है, लेकिन नागरिकों की तरफ से संतोष जताया जा रहा है।

ये अपराधी जोन पांचा के कालेपड़ल, वानवडी, कोंढवा, बिबवेवाडी, लोणी कालभोर, हडपसर, मुंढवा और फुरसुंगी पुलिस स्टेशनों की सीमा से हैं। इन सभी को दो साल के लिए शहर से बाहर कर दिया गया है।

तड़ीपार किए गए अपराधियों के नाम कालेपड़ला पुलिस स्टेशन की सीमा से कानिफनाथ शंकर घुले और प्रमिला सर्विन कालकर, वानवडी से रफीक उर्फ टोपी मेहमूद शेख और गब्बु उर्फ सनी प्रकाश परदेशी, कोंढवा से मौला उर्फ मौलाना, रसुल शेख और गणेश तुकाराम घावरे, बिबवेवाडी से नंदा प्रभु बिनावत, अविनाश/ताबु अर्जुन जोगन और सारंग बबन गायकवाड, लोणी कालभोर से उमेश उर्फ टकाभाऊ निवृत्ती राखपसरे विनायक अधिकराव लावंड व शुभम सुदाम विरकर : हडपसर से रोहन सोमनाथ चिंचकर और बापु सुरेश मकवाना, मुंढवा से दत्ता गणेश गायकवाड और दीपक उर्फ कव्या गणेश गायकवाड और फुरसुंगी पुलिस स्टेशन की सीमा से अमोल राजेंद्र तट है।

गंभीर अपराधों के आरोपी

यह अभियान पुलिस उपायुक्त डॉ राजकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में चलाया गया, तडीपार किए गए ये अपराधी कई गभीर अपराधी, जैसे अवैध देसी शराब बेचना, धोखाधड़ी, साजिश रचना, निजी संपति को नुकसान पहुंचाना, लूटपाट, डकैती की तैयारी, सरकारी काम में बाधा डालना, गंभीर रूप से चोट पहुंचाना और अवैध हथियार रखना जैसे अलग-अलग गंभीर मामलों में आरोपी हैं। सभी अपराधियों को पुणे शहर और पड़ोसी जिलों की सीमाओं से बाहर भेज दिया गया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल