उद्धव ठाकरे और हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

अजित-शरद के बाद उद्धव और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, PMC में भाजपा की बढ़ेंगी मुश्किलें

PMC Election Update: पुणे मनपा चुनाव के लिए शिवसेना (UBT) और कांग्रेस का गठबंधन तय। शरद पवार गुट के साथ भी चर्चा। मुंबई से अलग पुणे में नया सियासी 'हाथ'।

प्रिया जैस

Shiv Sena UBT Congress Alliance Pune: पुणे नगर निगम चुनाव में अब बड़ा बदलाव आ गया है। पुणे नगर निगम चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर अपना पक्ष मजबूत किया है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने गठबंधन कर लिया है। जबकि वहीं मुंबई में कांग्रेस और शिवसेना के बीच किसी गठबंधन की अभी सुगबुगाहट नहीं है क्योंकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ गठबंधन का ऐलान

कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता सचिन अहीर ने पुणे में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नए गठबंधन की घोषणा की। इसी दौरान सीट बंटवारे के फॉर्मूले की भी जानकारी दी गई। फिलहाल, 165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में से 105 सीटों पर सहमति बन चुकी है। इनमें 60 सीटों पर कांग्रेस और 45 सीटों पर शिवसेना (ठाकरे गुट) चुनाव लड़ेगी। शेष 50 सीटों पर निर्णय जल्द, संभवतः अगले 24 घंटों में लिया जाएगा।

80-65-20 का संभावित फॉर्मूला

सूत्रों के अनुसार, पुणे में कुल मिलाकर 80-65-20 का फॉर्मूला तय माना जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस के लिए 80 सीटें, ठाकरे गुट के लिए 65 सीटें, जबकि 20 सीटें सहयोगी दलों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सीटें ठाकरे गुट के कोटे से दी जा सकती हैं।

फिलहाल, किसी अन्य सहयोगी दल के गठबंधन में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। यदि कोई नई पार्टी साथ आती है, तो आरक्षित 20 सीटों का बंटवारा कांग्रेस और ठाकरे गुट के बीच किया जाएगा। पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर बने ये नए समीकरण आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबले को और रोचक बनाने वाले हैं।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?