क्रिमिनल रिकॉर्ड (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Municipal Election में ‘जीरो टॉलरेंस’, 20 आपराधिक उम्मीदवारों पर 24 घंटे नजर

Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने 20 सक्रिय अपराधियों की सूची मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी हैं।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Zero Tolerance Policy: पुणे महानगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। पुलिस ने शहर के 20 सक्रिय अपराधियों की एक विस्तृत सूची मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी है।

पुलिस के अनुसार, सूची में शामिल ये 20 लोग या तो खुद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं या फिर परोक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसे तत्वों पर समय रहते नजर रखना जरूरी है।

मुख्यमंत्री को दी गई विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पुणे दौरे के दौरान पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने उन्हें इन संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों की पूरी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

24 घंटे निगरानी के आदेश

क्राइम ब्रांच और संबंधित स्थानीय थानों को इन सभी संदिग्धों पर 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की विशेष टीमें उनकी बैठकों, संपर्कों और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की दहशत, मतदाताओं पर दबाव, या धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई उम्मीदवार कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत तड़ीपार, नोटिस या आचार संहिता उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

भयमुक्त चुनाव प्रशासन का लक्ष्य

प्रशासन का साफ कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे अहम हिस्सा हैं और इसमें आपराधिक तत्वों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पुलिस और प्रशासन का लक्ष्य है कि पुणे मनपा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और किसी भी तरह की गड़बड़ी को शुरुआत में ही रोका जाए।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप