पुणे महानगरपालिका चुनाव (सौजन्यः फाइल फोटो) 
पुणे

Maharashtra News: पुणे के चुनावी रण में दिग्गज आमने-सामने, मित्र दल ही बने प्रतिद्वंद्वी

Pune Municipal Election में नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कई वार्डों में चतुष्कोणीय और पंचकोणीय मुकाबले उभर आए हैं, जहां गठबंधन की खामियों के चलते दिग्गज नेता आमने-सामने हैं। 

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे मनपा चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। पुणे के कई वाडों में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और पेचीदा हो गया है, जहां कई जगहों पर चतुष्कोणीय और पंचकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है।

इस बार 41 वार्डों की 165 सीटों के लिए कुल 1,165 उम्मीदवार मैदान में हैं। गठबंधन और मविआ के बीच सीटों के बंटवारे में हुए तालमेल की कमी और 'एबी फॉर्म वितरण के दौरान मचे हंगामे के कारण कई सीटों पर मित्र दलों के उम्मीदवार ही एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

पुरानी अदावत फिर से ताजा

शिवाजीनगर क्षेत्र में भी पुरानी अदावत फिर से ताजा हो गई है, जहां भाजपा की रेश्मा भोसले और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दत्ता बहिरट एक बार फिर आमने-सामने हैं, 2017 में रेश्मा भोसले ने बहिरट को हराया था। इसी तरह स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब बोडके के खिलाफ भाजपा की डॉ। निवेदिता एकबोटे चुनाव लड़ रही हैं। सहकारनगर इलाके में छह बार के नगरसेवक आबा बागुल को भाजपा के महेश वाबले से कड़ी चुनौती मिल रही है, जबकि इसी क्षेत्र में राकांपा के वरिष्ठ नेता सुभाष जगताप के सामने भाजपा की वीणा घोष मैदान में हैं।

बालवडकर ने BJP के बालवडकर के खिलाफ खोला मोर्चा

शहर की 13 महत्वपूर्ण सीटों पर कांटे की टक्कर होने की संभावना है जहां दिग्गज पूर्व नगरसेवक एक-दूसरे को चुनौती दे रहे है। सबसे चर्चित मुकाबला पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच है, भाजपा के गणेश बिडकर और रवींद्र धंगेक्कर के बीच लंबे समय से राजनीतिक संघर्ष रहा है।

2017 में बिडकर को हार का सामना करना पड़ा था और इस बार उनके सामने धमेकर के बेटे प्रणद मैदान में हैं। वहीं, कोथरुड और बालेवाडी क्षेत्र में भाजपा से बगावत कर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए अमोल बालवडकर ने भाजपा के लह बालवडकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जगताप और शिवरकर के बीच टक्कर

  • पुणे के सबसे बड़े प्रभाग (वार्ड 38) में राका के दत्तात्रेय धनकवडे और भाजपा के संदीप बेलदरे के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, सका के प्रकाश कदम और शिवसेना (यूबीटी) के वसंत मोरे के बीच दो पूर्व नगरसेवकों की सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है।
  • कोंढवा बुद्रुक और येवलेवाड़ी में भाजपा की रंजना तिलेकर और राकां के गंगाधर बधे के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इसके अलावा, शरद पवार की पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रशांत जगताप और कांग्रेस छोड़ भाजायज में आए अभिजीत शिवरकर के बीच होने वाली टक्कर ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा