पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Municipal Election: 15 जनवरी को होगा मतदान, 4,011 केंद्र तैयार

Maharashtra Local Body Election: पुणे मनपा चुनाव 15 जनवरी को होने वाला है। जिसके अंतर्गत 4,011 मतदान केंद्र तैयार किए जा चुके हैं। 906 संवेदनशील, 13,862 बैलेट यूनिट की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Pune News in Hindi: पुणे मनपा की आम चुनाव प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान में अब सिर्फ छह दिन शेष हैं और इसे सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मनपा प्रशासन ने पूरी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है।

इस चुनाव के लिए शहरभर में 4,011 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 906 केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मतदान के लिए कुल 13,862 बैलेट यूनिट और 5,321 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर की गई समुचित व्यवस्था

हर मतदान केंद्र पर 1 केंद्राध्यक्ष, 3 मतदान अधिकारी, 1 चपरासी तैनात किए गए है। इसके अलावा 6,500 सामग्री किट और 1,051 वाहन (पीएमपीएमएल बसों सहित) उपलब्ध कराए गए है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और इसकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

शहर में 3 लाख 446 दोहरे मतदाता नाम पाए गए हैं। ऐसे मतदाताओं के घर जाकर मनपा कर्मचारी आवेदन भरवा रहे हैं। एक जगह मतदान करने के बाद दूसरी जगह वोट न डाल सके, इसके लिए संबंधित स्थान पर "मतदान किया" की मुहर लगाई जाएगी।

उम्मीदवारों की स्थिति

कुल प्रभाग : 41 कुल सीटें : 165 चार सदस्यीय प्रभाग : 40 पांच सदस्यीय प्रभाग : 01 कुल उम्मीदवार : 1155 निर्दलीय उम्मीदवार : 277

मतदान से पहले उम्मीदवारों को तोहफे देने पर रोक

पुणे महापालिका चुनाव में मतदान की प्रक्रिया चरम पर है और 15 जनवरी को मतदान होना है। इस बीच मकर संक्रांति का त्यौहार मतदान से एक दिन पहले पड़ रहा है। इस मौके पर 'तोहफे' (उपहार) बांटने की गतिविधियों को लेकर चर्चा चल रही है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को मतदान से पहले तोहफे वितरित करने की अनुमति नहीं है। लेकिन राजनीतिक हस्तियों द्वारा इस पर्व का उपयोग मतदाताओं के संपर्क बढ़ाने के लिए किया जाता है। हर साल मकर संक्रांति पर महिलाओं के लिए हल्दीकुंकु' कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां उन्हें प्रतीकात्मक तोहफे भी दिए जाते है।

इस बार, मतदान से एक दिन पहले यह पर्व होने के कारण उम्मीदवारों द्वारा सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तोहफे बांटने की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मतदान से एक दिन पहले उम्मीदवारों द्वारा पैसे या तोहफे बांटना आम है और पिछले चुनावों में इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं।

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता