प्रतीकात्मक तस्वीर 
पुणे

Maharashtra Startups: पुणे-मुंबई में 34 हजार स्टार्टअप, महाराष्ट्र के विकास धुरी बने उद्यमी

Startups In Maharashtra: पुणे और मुंबई में 34 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। एमईडीसी एमएसएमई समिट में विशेषज्ञों ने इसे महाराष्ट्र के दीर्घकालिक विकास की मजबूत आधारशिला बताया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे और मुंबई में सर्वाधिक 34 हजार स्टार्टअप कंपनियां शुरू हुई हैं जिसके चलते आने वाले समय में भारत के दीर्घकालिक विकास में यहां के उद्यमियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

यह विचार निवासी निवेश आयुक्त सुशील गायकवाड ने महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद द्वारा आयोजित 'एमईडीसी एमएसएमई कैपेसिटी बिल्डिंग समिट' के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुशल जनशक्ति की उपलब्धता के कारण पुणे भारत के एक बड़े सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है।

इस सम्मेलन में एमआईडीसी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय राठौड़ और एमईडीसी के अध्यक्ष अतुल शिरोडकर सहित कई लोग उपस्थित थे। गायकवाड ने कहा कि महाराष्ट्र की 80 प्रतिशत जनसंख्या 15 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आती है जो राज्य के लिए एक बड़ी ताकत है।

MIDC एमएसएमई कैपेसिटी बिल्डिंग समिट

गायकवाड ने उम्मीद जताई कि नए उद्यमी नई तकनीक और नवाचार का लाभ उठाकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज प्रगति में महाराष्ट्र के योगदान को और बढ़ाएंगे, एमईडीसी के अध्यक्ष अतुल शिरोडकर ने स्पष्ट किया कि पुणे, मुंबई, कोल्हापुर, नाशिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

उनका उद्देश्य पुणे जैसे आईटी हब के आर्थिक विकास दर बढ़ाकर देश की उन्नति में सहयोग देना और नई कार्य क्षमताओं का विकास करना है। राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एमआईडीसी ने अब अपनी 35 को प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन कर दी है।

एमआईडीसी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय राठौड़ ने बताया कि अब भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और महज एक महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाती है। आगामी समय में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर नए उद्योगों की स्थापना होने वाली है, इसलिए तकनीकी रूप से कुशल जनशक्ति तैयार करने और अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुणे में पानी, बिजली और कुशल श्रमशक्ति की प्रचुर उपलब्धता के कारण आने वाले समय में शहर का सर्वांगीण विकास निश्चित है।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप