पुणे आईटीआई आधुनिकीकरण, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे के आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 241 करोड़ का निवेश, पीएम-सेतु योजना के तहत होगा कायाकल्प

Pune ITI News: पुणे जिले के आईटीआई संस्थानों के कायाकल्प के लिए पीएम-सेतु योजना के तहत 241 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली है। औंध आईटीआई मुख्य केंद्र बनेगा और युवाओं को आधुनिक ट्रेनिंग मिलेगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे के 5 ITI संस्थानों के आधुनिकीकरण पर ₹241 करोड़ खर्च होंगे।

  • औंध ITI बनेगा मुख्य केंद्र, उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण।

  • छत्रपति संभाजीनगर के ITI क्लस्टर के लिए ₹238 करोड़ मंजूर।

Maharashtra Skill Development: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कौशल प्रशिक्षण का स्तर सुधारने और युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए पुणे जिले में 241 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत इस निवेश को राष्ट्रीय संचालन समिति ने मंजूरी दी है।

इसके अंतर्गत औंध स्थित शासकीय आईटीआई को मुख्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि औंध महिला आईटीआई, पिंपरी-चिंचवड़, खेड़ और मुलशी स्थित संस्थानों को उपकेंद्र बनाया जाएगा। इन संस्थानों में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं, उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा। इस पहल से युवाओं के तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे युवा

पीएम-सेतु योजना के तहत पुणे शहर के आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण की परियोजना बीवीजी इंडिया और बीवीजी फाउंडेशन की भागीदारी में लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य पारंपरिक प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को ऐसे तकनीकी कौशल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, जिनकी मांग उद्योगों में लगातार बढ़ रही है।

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही पाठ्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण देने की भी योजना है। इससे प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

छत्रपति संभाजीनगर में भी 238 करोड़ का निवेश

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर आईटीआई क्लस्टर के आधुनिकीकरण के लिए 238।01 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में बेलराइज इंडस्ट्रीज भागीदार होगी।

छत्रपति संभाजीनगर मुख्य केंद्र रहेगा, जबकि पैठण, खुलताबाद, फुलंब्री और गंगापुर के आईटीआई संस्थानों को उपकेंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ओडिशा के कटक आईटीआई क्लस्टर के उन्नयन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ भागीदारी की जाएगी।

प्रशिक्षकों को भी मिलेगा आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

  • इन परियोजनाओं के जरिए विभिन्न राज्यों में तकनीकी प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने और उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम-सेतु योजना के तहत प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से 3,744 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

  • इस पहल का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षक तैयार करना है, जो आधुनिक तकनीकी ज्ञान और प्रभावी शिक्षण कौशल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण दे सके।

  • पुणे के पांच संस्थानों के उन्नयन से जिले में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

  • हालांकि, इस निवेश का वास्तविक लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि आधुनिक सुविधाएं कितनी जल्दी विकसित होती है और प्रशिक्षण को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कितनी प्रभावी तरह से लागू किया जाता है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर