मोबाइल चोरी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में पुलिस के हाथ लगा मोबाइल चोर का पूरा गिरोह, एक ही संगीत कार्यक्रम से उड़ाए लाखों के 36 फोन

पुणे में एक चोरी का मामला सामने आ रहा है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत समारोह के दौरान कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 गैजेट बरामद किए गए हैं।

प्रिया जैस

पुणे: पुणे में एक मामला सामने आया है, जहां संगीत कार्यक्रम के दौरान फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत समारोह के दौरान कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 गैजेट बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इन मोबाइल की कीमत लाखों में हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को खराडी इलाके में आयोजित हुए संगीत समारोह के दौरान 4.87 लाख रुपये मूल्य के 36 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हे बाद में 20 वर्षीय एक युवक ने चंदन नगर पुलिस से संपर्क किया तब पता चला। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

चंदन नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "18 अक्टूबर को खराडी इलाके के एक मैदान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। हमें कार्यक्रम में मोबाइल चोरी होने की कई शिकायतें मिलीं। हमने शिकायतें दर्ज कीं और पाया कि चोरी की घटनाओं के पीछे एक गिरोह है। प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए।''

चार लोगों को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, "पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो हैदराबाद और दो मुंबई से हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा गिरोह चोरी की इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज