पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pune: बिबेवाड़ी-साहकार नगर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के दिग्गज आबा बागुल पराजित

Maharashtra Local Body Elections: पुणे मनपा चुनाव में सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। छह बार नगरसेवक रहे आबा बागुल की हार ने न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि शहर की बदलती राजनीति की तस्वीर भी साफ कर दी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने पूरे शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला परिणाम प्रभाग क्रमांक 20 (बिबेवाड़ी-साहकार नगर) से सामने आया है, जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता और लगातार छह बार नगरसेवक रहे आबा बागुल को हार का सामना करना पड़ा है।

पुणे की राजनीति में 'अजेय' माने जाने वाले बागुल की यह पराभव इस चुनाव की अब तक की सबसे बड़ी उलटफेर मानी जा रही है। आबा बागुल पिछले तीस वर्षों से पुणे मनपा में सक्रिय थे और उन्हें कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ माना जाता था। स्थानीय विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी गहरी पैठ के बावजूद, इस बार सत्ता विरोधी लहर और बदलती राजनीतिक घेराबंदी उन पर भारी पड़ी।

भाजपा ने कई पुराने दिग्गजों के किलों को ढहाया

शुरुआती रुझानों से ही उनके और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर दिख रही थी, लेकिन अंतिम दौर की मतगणना तक आते-आते वे पिछड़ गए। भाजपा के बढ़ते प्रभाव और राष्ट्रवादी कांग्रेस के आक्रामक प्रचार ने इस बार कई पुराने दिग्गजों के किलों को ढहा दिया है। बागुल की हार नहीं केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि पुणे में कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ का भी संकेत दे रही है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब