पुणे जनगणना 2027 अपडेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में जनगणना 2027 सर्वे की धीमी रफ्तार पर मनपा सख्त, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी

Pune Census 2027 Review Action: पुणे में जनगणना 2027 के पहले चरण का घर-घर सर्वे धीमी गति से चलने पर मनपा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अपूर्वा नायक

Pune Census 2027 Review Action News: शहर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत घरों की सूची तैयार करने का कार्य चल रहा है। हालांकि घर-घर सर्वेक्षण की रफ्तार अपेक्षित नहीं होने पर पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में स्वारगेट स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा केंद्र में 1600 पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

1600 पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक

बैठक में लगभग 11 हजार गणनाकर्मियों के कार्य की समीक्षा की गई और प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में घरभेट अभियान और डेटा संग्रह की गति धीमी है तथा तकनीकी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

तकनीकी प्रशिक्षण को दोबारा समझाया गया

मोबाइल ऐप से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण को दोबारा समझाया गया और फील्ड कर्मियों को प्रक्रिया में सुधार के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित हैं या कार्य में लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इन्हें जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे और जनगणना संचालनालय के सह संचालक राजेश भोसले उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे गणनाकर्मियों को सही जानकारी देकर राष्ट्रीय जनगणना कार्य में सहयोग करें।

निम्न निर्देश जारी किए

  • रोजाना प्रगति समीक्षा अनिवार्य
  • घरभेट अभियान समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए
  • तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए
  • पर्यवेक्षकों को क्षेत्रीय निगरानी बढ़ाने के निर्देश
  • लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की पहचान और निगरानी तेज

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ