पुणे एयरपोर्ट न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Airport रोड विस्तार में तेजी, भूमि अधिग्रहण और सड़क कार्य तुरंत पूरा करने के आदेश

Pune MNC ने एयरपोर्ट रोड के विस्तार, भूमि अधिग्रहण, नागरवाडी चौक चौड़ीकरण और लंबित सड़क परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए जाएंगे।

अपूर्वा नायक

Pune Airport: पुणे शहर में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और नागरिकों के लिए सुविधाजनक यातायात व्यवस्था सुनिश्रित करने के मकसद से पुणे महापालिका ने एयरपोर्ट रोड के विस्तार और संबंधित विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की है।

महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (विशेष) ओमप्रकाश दिवटे की अध्यक्षता में हुई बैठकों में कई अहम और तत्काल प्रभाव डालने वाले निर्णय लिए गए जिससे इस प्रमुख मार्ग पर ट्रैफिक को गति मिलने और बुनियादी ढांचे में सुधार की उम्मीद है।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु एयरपोर्ट रोड के विस्तार की योजना पर केंद्रित रहा। अधिकारियों ने अतिरिक्त आयुक्त दिवटे को जानकारी दी कि प्रस्तावित 30 मीटर रोड और अन्य सहायक मार्गों के लिए आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।

इस पर दिवटे ने स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को बिना किसी विलंब के तत्काल पूरा किया जाए ताकि कोई भी प्रमुख परियोजना समय पर शुरू होने से न चूके।

गोसावी बस्ती-नमा सैंप प्लॉट सड़क का कार्य होगा पूरा

इसके अलावा सड़कों के विकास में किसी भी कानूनी अड़चन से बचने संशोधित प्रस्ताव (नक्शा) को अंतिम रूप देने और उस पर आपत्तियां सुझाव की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गोसावी बस्ती इलाके में नमा सैंप प्लॉट के बीच की सड़क पूरी करने का आदेश दिया गया है। यह सड़क लंबे समय से अधूरी थी जिस पर अतिरिक्त आयुक्त दिवटे ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इसे धारा 37 के अनुसार योजना के अनुरूप ही तुरंत पूरा किया जाए, इस मार्ग के चालू होने से स्थानीय ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

दिवटे ने उत्खनन कार्य को तुरंत करने का दिया आदेश

इस बैठक में दिवटे ने सभी उत्खनन कार्य तुरंत पूरा कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि काम पूरा होने के बाद दोबारा अनावश्यक रूप से खुदाई नहीं हो। मुख्य परियोजना प्रबंधकों (प्रोजेक्ट मैनेजर्स) को सभी कार्यों को एक अखंड तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।

शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने पर जोर देने का निर्देश दिया ताकि सामान्य यातायात पर कम से कम प्रभाव पड़े, नागरवाडी चौक पर बढ़ते ट्रैफिक जाम भी पुणे महापालिका के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

इस समस्या के समाधान के लिए यहां पर अतिक्रमण हटाकर उपलब्ध जगह के अनुसार सड़क को 9 से 12 मीटर तक चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। चौड़ीकरण के साथ-साथ सड़क का सुशोभीकरण भी किया जाएगा, भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न ही इस पर विशेष रुप से और दिया गया है। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के आदेश दिए गए है ताकि सड़क हमेशा ट्रैफिक के लिए खुली रहे।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास