पीएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पीएमआरडीए क्षेत्र में विकास ठप, स्ट्रक्चरल प्लान पर रोक से अटकी सड़क

Maharashtra Government के परस्पर विरोधी आदेशों से पीएमआरडीए क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। 7 हजार वर्ग किमी के डेवलपमेंट प्लान, सड़क, मेट्रो और एसटीपी परियोजनाएं अनिश्चितता में फंसी हैं।

अपूर्वा नायक

PMRDA Development Plan Crisis: पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के कार्यक्षेत्र में विकास की गति पूरी तरह ठप हो गई है।

राज्य सरकार की नीतिगत अनिश्चितता और परस्पर विरोधी आदेशों के जाल में फंसकर 7 हजार वर्ग किलोमीटर के डेवलपमेंट प्लान (डीपी) के प्रभावित होने का खतरा है।

सरकार द्वारा पहले ग्राम विकास योजना को स्थगित करने और अब गांवों के सुनियोजित विकास के लिए अनिवार्य 'स्ट्रक्चरल प्लान' पर प्रतिबंध लगाने से करोड़ों रुपये की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के आसपास के नौ तहसीलों में नए सड़क निर्माण, फ्लाईओवर और बुनियादी सुविधाओं के कार्य पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के सुनियोजित शहरीकरण पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

विवादों में महत्वाकांक्षी प्लान

पीएमआरडीए ने इस विशाल क्षेत्र के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया था, लेकिन शुरुआत से ही यह विवादों के घेरे में रहा। मुख्यमंत्री और पीएमआरडीए के अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस प्लान को रद्द किए जाने के बाद जो गतिरोध पैदा हुआ, और भी पेचीदा हो गया। समाधान के रूप में यह तय हुआ था कि पहले एक स्ट्रक्चरल प्लान बनाया जाएगा, विस्तृत विकास योजना पर काम शुरू होगा। नगर रचना विभाग के विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की गई थी, लेकिन वर्तमान प्रतिबंधों ने इन सभी प्रयासों पर पानी फेर दिया है।

मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार सुस्त

हिंजवडी मेट्रो परियोजना की रफ्तार सुस्त है, तो वहीं, प्राधिकरण क्षेत्र के 29 महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और 20 स्थानों पर बनने वाले अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन केंद्रों का काम भी ठप है। इंद्रायणी, पवना और मुला नदी सुधार परियोजनाएं भी अनिश्चितता के भंवर में फंसी हैं।

लोणावला के टाइगर पॉइंट पर बनने वाला बहुचर्चित 'ग्लास स्काय वॉक' और सेक्टर 12 का दुग्ध संकुल गृहप्रकल्प भी नीतिगत अस्पष्टता की भेंट चढ़ गया है। हिंजवड़ी में प्रस्तावित पुलों का निर्माण रुकने से वहां यातायात की समस्या और विकराल होने की आशंका है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी