पुणे

हडपसर से शुरू होगी पीएमपी बस सेवा, पढ़ें डिटेल्स

अमन दुबे

पुणे : पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) (Pune Metropolitan Transport Corporation) ने हडपसर रेलवे टर्मिनल (Hadapsar Railway Terminal) से स्वारगेट (Swargate) और डेक्कन जिमखाना (Deccan Gymkhana) के लिए बसें शुरू करने का फैसला किया है।  ऐसे में समझा जा रहा है कि पीएमपी बस सेवा से हडपसर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। पीएमपी की बस सेवा शुरू होने के बाद निजी कैब और रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों की लूट पर लगेगी लगाम। 

ऑटो और निजी वाहन चालकों को करना पड़ता है अधिक भुगतान

हडपसर रेलवे स्टेशन को टर्मिनस का दर्जा दिया गया है। हडपसर-हैदराबाद ट्रेन यहां से चलने वाली एकमात्र गाडी है। चूंकि इस टर्मिनस की ओर जाने वाली सड़क संकरी है, इसलिए नागरिकों को असुविधा होती है। उन्हें हडपसर पहुंचने या घर लौटने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने के लिए रिक्शा या निजी कैब द्वारा वसूले जाने वाले मनमाना किराए का भुगतान करना पड़ता है।  

पीएमपी अध्यक्ष ने दी मंजूरी 

यात्री, हडपसर टर्मिनस से पीएमपी बस सेवा शुरू करने की मांग काफी पहले से कर रहे थे। इसलिए यात्रियों की मांग के बाद पीएमपी के महाप्रबंधक सुबोध मेडशीकर ने हडपसर जाकर प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों से चर्चा के बाद इस रूट पर पीएमपी की सेवा शुरू करने का प्रस्ताव पीएमपी अध्यक्ष ओमप्रकाश बकोरिया के समक्ष रखा गया। बकोरिया ने भी यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे मंजूरी दे दी है। 

डेक्कन, स्वारगेट तक बस सेवा 

वर्तमान में हडपसर-हैदराबाद ही हडपसर रेलवे टर्मिनस से चलने वाली एकमात्र ट्रेन है। यह ट्रेन सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होती है। यह उसी दिन हैदराबाद से सुबह 10:50 बजे हडपसर पहुंचती है। ट्रेन के रवाना होने से पहले और हडपसर पहुंचने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए इन तीन दिनों में पीएमपी बस चलेगी। यात्री स्वारगेट और डेक्कन जिमखाना से हडपसर तक का सफर कर सकेंगे। 

बस सेवा का मार्ग और समय 

बसें मंगल, सोम और रविवार को सुबह 9.25, दोपहर 2 बजे स्वारगेट से हडपसर रेलवे स्टेशन, सुबह 11.15 बजे और दोपहर 3.30 बजे हडपसर रेलवे स्टेशन से स्वारगेट के लिए चलेंगी। सुबह 9.55 बजे, दोपहर 1.55 बजे डेक्कन से हडपसर रेलवे स्टेशन और सुबह 11.15 बजे और दोपहर 3.30 बजे हडपसर रेलवे स्टेशन से डेक्कन के लिए चलेंगी। ये बसें डेक्कन, महानगरपालिका, पुणे स्टेशन, कोरेगांव पार्क के रास्ते हडपसर रेलवे स्टेशन और स्वारगेट, पूलगेट, लश्कर पुलिस स्टेशन और घोरपड़ी के रास्ते होते हुए हडपसर रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। 

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...