अश्विनी जगताप और शंकर जगताप (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pimpri Chinchwad चुनाव से पहले जगताप परिवार में विवाद भड़का, भाभी ने देवर पर लगाया नमकहरामी का आरोप

Maharashtra Local Body Election: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा चुनाव से पहले जगताप परिवार में आंतरिक विवाद भड़का। अश्विनी जगताप ने माऊली की उम्मीदवारी पर कड़ा हमला किया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप के परिवार का आंतरिक संघर्ष अब सार्वजनिक रूप से सड़क पर आ गया है।

पूर्व विधायक अश्विनी जगताप ने अपने देवर और वर्तमान विधायक शंकर जगताप द्वारा घोषित उम्मीदवारों 'नमकहरामी' पर का गंभीर आरोप लगाया है। अश्विनी जगताप के एक सोशल मीडिया स्टेटस ने वोटिंग से ठीक पहले पिंपरी-चिंचवड़ की राजनीति में भूकंप ला दिया है।

माऊली जगताप की उम्मीदवारी विवाद की जड़

दरअसल, विधायक शंकर जगताप ने प्रभाग 31 से माऊली जगताप को उम्मीदवारी दी है। टिकट मिलने के बाद माऊली जगताप ने सोशल मीडिया पर गुलाल से सराबोर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा, '15 साल पहले देखा गया सपना आज सच हो गया।' इसी कैप्शन ने विवाद की चिंगारी को भड़का दिया।

देवर-भाभी के बीच और गहराया संघर्ष

लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद से ही अश्विनी जगताप और शंकर जगताप के बीच अनबन की खबरे आती रही है। हालांकि, विधानसभा चुनाव में माना जा रहा था कि विवाद सुलझ गया, लेकिन टिकट वितरण को लेकर उपजा यह नया गुस्सा बताता है कि जगताप परिवार की दरार अब और चौड़ी हो गई है। इस घरेलू कलह का असर आगामी चुनावों के परिणामों पर भी पड़ सकता है।

माऊली के पोस्ट पर किया तीखा हमला अश्विनी जगताप ने माऊली के उसी पोस्ट को साझा करते हुए तीखे सवाल पूछे, उन्होंने लिखा, 'यह सपना देखते हुए तुम्हें शर्म क्यों नहीं आई ? जब स्वर्गीय लक्ष्मण भाऊ अपने कर्तृत्व से राजनीति पर छाए थे, तब क्या तुम उनकी ही छाया में बैठकर उनके खत्म होने का इंतजार कर रहे थे?

यह सपना नहीं, बल्कि शुद्ध नमकहरामी है। अश्विनी जगताप यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति भाई की पहचान पर बड़ा हुआ, उसने मन में इतना जहर पाल रखा था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विजय का गुलाल उड़ाते समय तुम भान भूल गए, लेकिन यह तुम्हारी 'सड़ चुकी वृति' का प्रदर्शन है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए