नीट पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा वाघमारे (फाइल फोटो, साेर्स सोशल मीडिया) 
पुणे

NEET Paper Leak: आरोपी मनीषा वाघमारे को नहीं मिलेगी जमानत! वर्टिगो बीमारी पर कोर्ट ने कह दी इतनी बड़ी बात

Manisha Waghmare Bail Plea: नीट पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वर्टिगो बीमारी के आधार पर बचाव पक्ष ने राहत मांगी थी।

आकाश मसने

NEET Paper Leak Accused Manisha Waghmare Bail News: नीट पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा वाघमारे को वर्टिगो नामक बीमारी से पीड़ित होने के कारण जमानत देने की मांग उसके वकीलों ने अदालत में की। हालांकि अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल चिकित्सकीय समस्याओं को सीधे जमानत से जोड़कर नहीं देखा जा सकता और इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मनीषा वाघमारे की स्वास्थ्य स्थिति का मुद्दा उठाया।

वर्टिगो बीमारी के आधार पर मांगी थी जमानत

मनीषा वाघमारे की तरफ से बताया कि वर्टिगो के कारण उसे बार-बार चक्कर आते हैं, संतुलन बिगड़ता है और नियमित इलाज की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर जेल में रहना उसके लिए कठिन बताया गया और जमानत देने की मांग की गई।

वहीं सरकारी पक्ष ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यदि आरोपी की तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत इलाज की व्यवस्था भी की जा सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि चिकित्सकीय समस्याओं को जमानत के आधार से अलग रखकर देखा जाना चाहिए, क्योंकि जेल में भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं।

अदालत ने आगे कहा कि केवल स्वास्थ्य संबंधी आधार पर जमानत देने का निर्णय तब ही लिया जा सकता है जब परिस्थितियां विशेष हों। इस मामले में सभी तथ्यों को मिलाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच जारी

नीट पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच एजेंसियां इस मामले में आर्थिक लेन-देन, पेपर प्राप्त करने के कथित नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। आने वाले दिनों में इस पर आदेश आने की संभावना है, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि मनीषा वाघमारे को राहत मिलेगी या उसकी याचिका खारिज की जाएगी।

क्या है मनीषा वाघमारे पर आरोप?

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में मनीषा वाघमारे को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। पुणे पुलिस के अनुसार मनीषा वाघमारे पहले ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जांच में यह सामने आया कि उसका पिछले तीन साल से आरोपियों के साथ संपर्क था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एडमिशन से जुड़े मामलों में उसके और आरोपियों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। अब CBI इस पूरे नेटवर्क और महिला की भूमिका की विस्तार से जांच कर रही है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब