Navbharat Social Impact Summit 2026: नवभारत ग्रुप महाराष्ट्र की सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी पहलों को सम्मान देने के उद्देश्य से “नवभारत सोशल इम्पैक्ट समिट 2026” का आयोजन कर रहा है। यह इवेंट आज यानी 22 मई को पुणे में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 मई 2026 को सुबह 10 बजे से हयात रीजेंसी, विमान नगर, पुणे में आयोजित होगा।
यह आयोजन नवभारत-नवराष्ट्र द्वारा ग्रांट मेडिकल फाउंडेशन रूबी हॉल क्लिनिक के सहयोग से किया जा रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करना है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस बार समिट की थीम “Inspiring Change, Empowering Society” रखी गई है। आयोजन में सामाजिक प्रभाव, सस्टेनेबिलिटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, ग्रांट मेडिकल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. पुरवेज ग्रांट, युवराज धामले कॉर्प के CMD युवराज धामले, डी.वाई. पाटिल ग्रुप कोल्हापुर के अध्यक्ष डॉ. संजय पाटिल और रक्षक प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशील दादा मोजर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद रहेंगे।
यह भी पढे़ं- Progressive Maharashtra Conclave में खुला विकास का रोडमैप; 2030 तक 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा MMR
समिट में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि पैनलिस्ट के तौर पर अपनी राय रखेंगे। इनमें रूबी हॉल क्लिनिक के ग्रुप CEO डॉ. मुदित सक्सेना, CSR एवं ESG विशेषज्ञ प्रियंका बेहरा, टाटा ऑटोकॉम्प के CHRO सुदीप्तो मार्जित, CTR इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. नितिन मेटकर, रोटरी क्लब पुणे प्रिस्टीन के मैनेजिंग ट्रस्टी सुदिन आप्टे, थैलेसीमिया सोसाइटी पुणे चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. नीता मुंशी और बिग एफएम के आरजे संग्राम खोपड़े शामिल हैं।