पुणे

आपत्तिजनक बयान के लिए बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आंदोलन

संतोष मिश्रा

पिंपरी : शिरूर लोकसभा क्षेत्र (Shirur Lok Sabha Constituency) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे (MP Dr. Amol Kolhe) को लेकर बीजेपी विधायक नितेश राणे (BJP MLA Nitesh Rane) ने दो दिन पहले आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके विरोध में शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से पिंपरी में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया। इस आंदोलन (Movement) में शामिल एनसीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की "हल्लाबोल हल्लाबोल नितेश राणे पर हल्लाबोल... चप्पल लेके हल्लाबोल, पत्थर लेके हल्लाबोल... डंडा लेके हल्लाबोल.." जैसी जोरदार नारेबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा।

शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे के नेतृत्व में किए गए इस आंदोलन में पूर्व महापौर संजोग वाघेरे, युवक शहर अध्यक्ष इम्रान शेख, पूर्व नगरसेवक राजेंद्र जगताप, प्रवीण भालेकर, अतुल शितोळे, निकिता कदम, संगिता ताम्हाणे, युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाकडकर, महासचिव विशाल कालभोर, पुष्पा शेलके, संतोष निसर्गंध, विजय लोखंडे, गोरक्ष लोखंडे, गंगा धेंडे, अकबर मुल्ला, रशीद सय्यद, कविता खराडे, संगिता कोकणे, दिपाली देशमुख, पुनम वाघ, दत्तात्रय जगताप, मनिषा गटकल, आशा शिंदे, विशाल जाधव, विश्रांती पाडाले, शेखर काटे, युवराज पवार, सचिन औटे, युसुफ कुरेशी, मंगेश बजबळकर, शिला भोंडवे, उत्तम कांबळे, सोमनाथ मोरे, दीपक गुप्ता, ओम क्षिरसागर, शिवाजी पाडुले, किरण नवले, मीरा कदम, सतीश चोरमले, ज्योति जाधव, प्रसाद कोलते, सुनील सोनवणे, अक्षय माचरे, तुषार ताम्हाणे, प्रतिक साळुंखे, संकेत जगताप, साहिल शिंदे, रजनीकांत गायकवाड, रुबाब शेख, मनोज जरे, संजय शिंदे, जितू फुलवरे, दत्ता बनसोडे, शंकर पवार आदि शामिल थे। 

हम अपने नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: गव्हाणे 

महाराष्ट्र संतों की भूमि होने के साथ-साथ एक सभ्य और प्रगतिशील राज्य भी है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेता जानबूझकर राज्य के महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। अब बीजेपी विधायक विपक्षी दल के नेताओं का अपमान कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी नेता आपत्तिजनक और विवादित बयान देने की योजना बना रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे ने कहा कि, हम अपने नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बीजेपी के लोगों पर जानबूझकर गलत काम फैलाने और देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। जिन लोगों में कोई योग्यता नहीं है वे अजित दादा और पवार परिवार की बात करते हैं। विधायक नितेश राणे, गोपीचंद पडलकर जैसे नेताओं के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है, कोई राजनीतिक कद नहीं है, वे लगातार उटपटांग बयान दे रहे हैं। हम निचले स्तर पर भी बोल सकते हैं, लेकिन हमें अच्छे संस्कारों में मिले है। सांसद डॉ. अमोल कोल्हे एक संस्कारी व्यक्ति हैं। वास्तविक कला की पूजा करने वाले डॉ. कोल्हे अभिनय के माध्यम से छत्रपति संभाजी महाराज के सच्चे इतिहास को समाज तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लोगों ने कोल्हे को उनके काम को देखकर शिरूर लोकसभा से चुना। डॉ. कोल्हे एक सांसद के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उन्होंने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को विद्वतापूर्ण तरीके से संसद में रखा है।

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

QUAD Summit 2026: मनीला में मोदी और ट्रंप की जोड़ी चीन को दिखाएगी आईना, एक दौरे से सधेंगे दो बड़े निशाने

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?