File Photo 
पुणे

केवल 4 हजार रुपए के लिए कर दी हत्या, 2 किन्नर गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: कुछ दिन पहले पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के कालभोर नगर चिंचवड़ स्थित ग्रीव्ज कंपनी (Greaves Company) के पास के खुले मैदान की झाड़ियों में मिली एक लाश (Dead Body) की गुत्थी को निगड़ी पुलिस (Nigdi Police) ने सुलझा ली है। यह हत्या मात्र चार हजार रुपए की नकदी लूटने के लिए की गई थी, ऐसा सामने आया है। वारदात के उजागर होने के बाद निगड़ी पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो किन्नरों (Transgender) को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंजली बालू जाधव (25), अनिता शिवाजी माने (26) हैं। उन पर बसराज भिमप्पा इटकल (38) की हत्या का आरोप है। पुलिस को खुले मैदान की झाड़ियों में लाश मिली थी। निरीक्षण में उसके गले पर निशान मिला। पुलिस को पता चला कि इस मैदान में किन्नरों का बसेरा रहता है। 

निगड़ी पुलिस कर रही मामले की जांच

वारदात वाली रात उक्त दोनों किन्नर वहां थे, यह पता चलने के बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की वारदात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि दोनों ने बसराज का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी जेब से चार हजार रुपए निकाल लिए थे ।निगड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए