पुणे

अवैध धंधों के विरोध में विधायक सुनील शेलके आक्रामक, कामशेत पुलिस स्टेशन पर मोर्चा

संतोष मिश्रा

पिंपरी : विधानसभा में आवाज उठाने के बाद कामशेत के अवैध धंधों (Illegal Businesses) के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के विधायक सुनील शेलके (MLA Sunil Shelke) सड़कों पर उतरे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नागरिक कामशेत पुलिस स्टेशन (Kamshet Police Station) के सामने जमा हो गए। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल जुलूस निकालते हुए कामशेत पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुणे ग्रामीण पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध शराब (Illegal Liquor) के कारण युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद हो रहा है। युवा पीढ़ी (Young Generation) व्यायाम करने के लिए सुबह उठने के बजाय इस बात की तलाश कर रहा है कि शराब कहाँ से लाएँ? ऐसी परिस्थति पुणे ग्रामीण पुलिस ने पैदा की।

अवैध धंधे युवाओं को बिगाड़ रहे 

इस बीच कामशेत पुलिस ने विधायक शेलके को नागरिकों के सामने आश्वासन दिया कि वे एक घंटे के भीतर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस दौरान विधायक और पुलिस आमने-सामने हो गए। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कामशेत पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर ऐसा कुछ पाया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, हम कार्रवाई करेंगे। विधायक सुनील शेलके ने कहा, अवैध धंधे युवाओं को बिगाड़ रहे हैं। युवा सुबह उठकर व्यायाम करने के बजाय यह पता लगाने का समय बीता रहे है कि शराब कहां मिलती है। सिर्फ इसलिए कि हमारी शक्ति बदल गई है, हमारे विचार नहीं बदले हैं। 

20 रुपए की शराब युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रही

सत्ता चाहे जिसकी भी हो, पुलिस डेढ़ साल से प्रशासन से कह रही है कि आप गांवों में हाथ भट्टियां और गांजे का संचालन बंद कर दें। सिर्फ 20 रुपए की शराब युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रही है। विधायक शेलके कुछ गांवों में अवैध शराब बिक्री स्थल से शराब लाए थे, पुलिस को दिखाकर उन्होंने कई आरोप लगाए। यहां के पुलिस अधिकारी डेढ़ से दो साल में करोड़ों रुपए जमा कर लेते हैं, उन्होंने यह आरोप लगाया है।

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन