महाज्योति स्कॉलरशिप पेंडिंग (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Nagpur Winter Session में 100 करोड़ फंड मंजूर, लेकिन राशि खातों में नहीं आई

Pune News: महाज्योति स्कॉलरशिप का 126 करोड़ रुपये बकाया भुगतान न होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने अजीत पवार के आवास के सामने प्रदर्शन कर तत्काल राशि जारी करने की मांग की।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च एंड प्रशिक्षण संस्था (महाज्योति) के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले स्कॉलरशिप का 126 करोड़ रुपये का बकाया और विद्या वेतन के तत्काल भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आवास के सामने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जोरदार आंदोलन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले के वेश में शामिल हुए, जो सरकार की उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र में महाज्योति के लिए 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की घोषणा किए जाने के बावजूद, राशि अब तक विद्यार्थियों के खातों में जमा नहीं हुई है।

126 करोड़ रुपये बकाया जल्द भुगतान की मांग

आंदोलनकारी 'निधि मंजूर लेकिन पैसे कहां है?', 'विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो' और 'महाज्योत्ति के विद्यार्थियों को न्याय दी जैसे नारे लगा रहे थे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव सोलनकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा फुले के नाम से संचालित संस्था के विद्यार्थियों को यदि तीन वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, तो यह सरकार के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने सवाल किया कि फंड मंजूर होने के बाद भी राशि वितरित न होने की जिम्मेदारी कौन लेगा? कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्कॉलरशिप और विद्या वेतन नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थी कर्ज लेने को मजबूर है। इस अवसर पर महासचिव ओंकार कडे, अबासाहेब थोरात, सदीध केसकर, रसिका ताई सनस, सोहेल शेख सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा