पुणे स्वारगेट दुष्कर्म मामले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: स्वारगेट दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप, लिख दिया लेटर, कहा- क्या मुझे ये अधिकार नहीं?

Pune Case: फरवरी में स्वारगेट बस स्टैंड में दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया। स्वारगेट परिसर में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती ने एक पत्र लिखकर पुणे पुलिस पर बम फोड़ दिया है।

प्रिया जैस

पुणे: स्वारगेट परिसर में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती ने एक पत्र लिखकर पुणे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लेटर बम फोड़ दिया है। अपने पत्र में उसने मेडिकल जांच, पुलिस की भूमिका और सरकारी वकील की नियुक्ति को लेकर उसे हुई मुश्किल का जिक्र किया है। पीड़िता ने इस मामले में सरकारी वकील के तौर पर असीम सरोदे की नियुक्ति की मांग की थी लेकिन पुलिस की तरफ से देरी होने का हवाला देने का आरोप युवती ने लगाया है।

युवती ने पूछा है कि क्या मुझे अपना वकील चुनने का अधिकार नहीं है? इन आरोपों के बाद एक बार फिर से पुणे पुलिस के कामकाज के तरीके पर सवाल खड़ हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने अपने पत्र में मेडिकल और पुलिस प्रक्रिया के कष्टप्रद अनुभव का जिक्र किया है। मेडिकल जांच को लेकर उसने कहा है कि पुरुष मेडिकल अधिकारियों ने उसकी इच्छा के खिलाफ जांच की। साथ ही पुलिस पूछताछ के दौरान उसे कई पुरुष पुलिस अधिकारियों के सामने घटना का विस्तार से वर्णन करना पड़ा।

अपनी जान बचाना ज्यादा जरूरी

पीड़िता ने अपने पत्र में दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए कहा है कि आरोपी दत्ता गाडे द्वारा दो बार दुष्कर्म करने के बाद फिर से लैंगिक अत्याचार का प्रयास किया गया लेकिन उसके जोरदार प्रतिकार की वजह से वह भाग गया। इस बीच उसने पत्र में प्रताड़ना की घटना के दौरान अपनी मानसिक स्थिति के बारे में भी लिखा। जैसे ही वह चिल्लाई, उसकी आवाज़ अचानक बंद हो गई और गायब हो गई। साथ ही उसने अन्य पीड़ितों को भी याद किया जिन्हें विरोध करने पर मार दिया गया था। उसने यह भी बताया है कि उसके लिए अपनी जान बचाना ज्यादा महत्वपूर्ण था। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

ये था पूरा मामला

एक सीरियल अपराधी ने स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 25 फरवरी मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने गृहनगर सातारा जिले के लिए बस पकड़ने के इंतजार में थी। संदिग्ध ने उसे डिपो में खड़ी राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में चढ़ने को कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ वहां तक चली गई, जहां एक बस सुनसान जगह पर खड़ी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बस के अंदर बैठने के लिए कहा और फिर खुद भी अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...