HSRP नंबर प्लेट (फाइल फोटो) 
पुणे

Mumbai-Pune में लाखों वाहन बिना HSRP, सरकार ने कहा-अब और मौका नहीं

Maharashtra में 1 करोड़ से अधिक पुराने वाहनों ने अब तक HSRP रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। परिवहन विभाग ने साफ किया कि 30 नवंबर के बाद बिना HSRP वाले वाहनों पर चालान, जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई होगी।

अपूर्वा नायक

HSRP Number Plate Update: महाराष्ट्र में पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य है लेकिन अब तक सिर्फ 47 लाख 23 हजार वाहनों पर ही एचएसआरपी लगी है। बाकी लगभग 1 करोड़ 8 लाख वाहन मालिकों ने आज तक न तो रजिस्ट्रेशन करवाया और न ही प्लेट लगवाई।

परिवहन आयुक्तालय ने साफ कर दिया है कि 30 नवंबर के बाद इन बाकी वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बारे में मंत्रालय स्तर पर बैठक हो चुकी है और अगले एक हफ्ते में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

हालांकि 87 लाख 15 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन तो हो गया है, लेकिन प्लेट अभी तक नहीं लगी। पहले 30 अप्रैल, फिर 2 महीने की मोहलत, उसके बाद 15 अगस्त तक की छूट दी गई थी। हर बार विरोध के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 30 नवंबर तक की आखिरी मोहलत दी थी।

वाहन जब्ती की होगी कार्रवाई

अब यह साफ हो गया है कि इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों पर एचएसआरपी लगवाना जरूरी है। 30 नवंबर के बाद जो वाहन बिना एचएसआरपी के पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ चालान, भारी जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई होगी।

क्षेत्र कुल वाहन संख्या HSRP वाहन प्रतिशत (%)
मुंबई 5,39,452 1,46,125 39.00
पुणे 26,35,175 7,20,124 35.00
नागपुर (शहर) 5,93,352 1,73,515 33.75
नागपुर (ग्रामीण) 4,64,916 2,15,142 55.19
नागपुर (पूर्व) 4,91,211 1,84,816 42.96
छत्रपति संभाजीनगर 8,03,355 2,79,092 42.21

1 करोड़ वाहनों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ

पुराने वाहनों पर एचएसआरपी राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद लगवाने की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई गई थी लेकिन फिर भी लगभग 1 करोड वाहनों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है।

इन सभी वाहनों पर मुदत खत्म होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में मंत्रालय स्तर पर बैठक हो चुकी है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

- विवेक भीमनवार, आयुक्त, परिवहन विभाग

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा