गौतम अडाणी (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

अडाणी ने शरद पवार को बताया गुरु, बारामती में AI सेंटर के उद्घाटन पर बोले- देश के विकास को नई दिशा

Sharad Pawar AI Center: गौतम अदाणी ने बारामती में 'शरदचंद्र पवार AI सेंटर' का उद्घाटन किया। शरद पवार, अजित पवार और सुप्रिया सुले की मौजूदगी में तकनीक और राजनीति का संगम।

प्रिया जैस

Gautam Adani Baramati Visit: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक केंद्र विद्या प्रतिष्ठान के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जो पवार परिवार द्वारा संचालित एक प्रमुख शैक्षणिक संस्था है।

उद्घाटन समारोह में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार सहित पवार परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और विद्या प्रतिष्ठान के कोषाध्यक्ष युगेंद्र पवार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

गौरतलब है कि गौतम अडाणी इससे पहले वर्ष 2022 में भी बारामती आए थे, जब उन्होंने यहां साइंस एंड इनोवेशन एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन किया था। अडाणी समूह और पवार परिवार के बीच संबंध करीब दो दशक पुराने बताए जाते हैं।

क्या बोले गौतम अदाणी?

शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI के उद्घाटन कार्यक्रम में, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, "यह सच में हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है। दुनिया में कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो सिर्फ़ मैप पर एक बिंदु नहीं होतीं, बल्कि तरक्की, बदलाव और मौकों का पावरहाउस बन जाती हैं, और बारामती ऐसे ही बदलाव का प्रतीक है, जिसमें असीमित क्षमता है, और यह सब एक असाधारण नेता और मेरे गुरु शरदचंद्र पवार के विज़न की वजह से संभव हुआ है।"

शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास पर फोकस

नवस्थापित AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा, रिसर्च, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। यह केंद्र विशेष रूप से कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी नवाचार से जुड़े क्षेत्रों में AI के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा।

“AI भारत के विकास की दिशा तय करेगा”

उद्घाटन के अवसर पर गौतम अडाणी ने कहा कि यह केंद्र कृषि, स्वास्थ्य सेवा और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा, “अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस भारत की चौथी नींव बनने जा रहा है। आने वाले समय में AI देश के विकास पथ को आकार देगा।”

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता